फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM Sukhvinder Sukhu:Feasibility report of Chamba Jot Chuwadi tunnel will be made with Rs 4 crores

CM Sukhvinder Sukhu: चंबा-जोत-चुवाड़ी सुरंग की चार करोड़ से बनेगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट

Mon, 11 Mar 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भटियात विस क्षेत्र के दौरे के दौरान चुवाड़ी में चंबा-जोत-चुवाड़ी सुरंग की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM  Sukhvinder Sukhu:Feasibility report of Chamba Jot Chuwadi tunnel will be made with Rs 4 crores
चुवाड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भटियात विस क्षेत्र के दौरे के दौरान चुवाड़ी में चंबा-जोत-चुवाड़ी सुरंग की  फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। निर्माण से जिले के लोग चंबा से भटियात विस क्षेत्र में करीब 10 मिनट में पहुंच जाएंगे। इसके आगे चुवाड़ी से कांगड़ा के लिए चार के बजाय दो घंटे का सफर होगा। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अभी इस सुरंग की फिजिबिलटी रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार होगी।

विज्ञापन


उसके बाद सुरंग का कार्य शुरू हो पाएगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने उनसे सुरंग को लेकर कई बार आग्रह किया है। लोगों की सुविधा के लिए इस पर मुहर लगाई गई है। सुरंग बनने से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। चंबा मेडिकल कॉलेज से रेफर करने के बाद मरीजों को इस सुरंग के जरिये सीधे टांडा, शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ जाने के लिए ज्यादा सफर नहीं करना पड़ेगा। चंबा से बनीखेत से वाया लाहड़ू तक पहुंचने में लोगों को चार से पांच घंटे का समय लग जाता है। कई बार मरीज टांडा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बागियों के पाप धोने से गंगा ने भी किया मना
मंच से मुख्यमंत्री सुक्खू ने बागी विधायकों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि गंगा मां ने भी लोकतंत्र की हत्या करने वाले पापियों के पाप धोने से मना कर दिया। अब ये बागी विधायक ऋषिकेश में आत्म शांति के लिए तप कर रहे हैं। बजट सत्र से ठीक एक दिन पूर्व छह बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बजट को प्रस्तुत करने में बाधा डालते हुए अपना इमान तक बेच डाला। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। यही वजह है कि अब वे चोरी-छिपे भाग रहे हैं। पहले वे हरिद्वार पहुंचे, जहां पर पाप न धुले तो अब ऋषिकेश पहुंच गए हैं।

विस अध्यक्ष ईमानदार, इतिहास याद रखेगा
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की जजमेंट के लिए कहा कि इतिहास उन्हें सदा याद रखेगा। कहा कि पठानिया ईमानदार हैं और कानून के ज्ञाता हैं। सत्ता के भूखे विपक्षी दल भाजपा ने जब 6 बागी विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाकर बजट प्रस्तुत न होने की चाल चली तो उस वक्त विस अध्यक्ष ने कहा कि वे कानून के अनुसार ही अपना काम ईमानदारी से करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed