फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu laid the foundation stone of multipurpose sports complex In Naidun

Himachal: नादौन में सीएम सुक्खू ने किया बहुउद्देशीय खेल परिसर का शिलान्यास

Sat, 17 Aug 2024 03:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 03:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन के खरीडी मैदान में बन रहे बहुउद्देशीय खेल परिसर का शनिवार को शिलान्यास किया। सीएम का नादौन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu laid the foundation stone of multipurpose sports complex In Naidun
सीएम सुक्खू ने किया बहुउद्देशीय खेल परिसर का शिलान्यास - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन के खरीडी मैदान में बन रहे बहुउद्देशीय खेल परिसर का शनिवार को शिलान्यास किया। सीएम का नादौन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नेता उनके साथ मौजूद रहे। इस खेल परिसर के निर्माण के बाद कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर होंगी। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवा खेलों में अपना नाम कमा पाएंगे। इस खेल परिसर का 20 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने तय किया था कि जब इस बहुउद्देशीय खेल परिसर का 20 फीसदी काम पूरा हो जाएगा तब शिलान्यास करेंगे। वर्तमान में इसका 20 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां पर आधुनिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में ही इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसका एक  उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना है। यदि युवा खेलों के प्रति रुझान बढ़ाएंगे तो निश्चित तौर पर नशे से दूर रह पाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में बादल फटा है, लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ आने की  वजह से पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार रात 12:00 तक रामपुर में बादल फटने से हुए नुकसान की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed