फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu kupvi visit news, Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- कुपवी ब्लाॅक में हर महिला को मिलेंगे 1500-1500 रुपये, नियमों में होगा बदलाव

Fri, 13 Dec 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Dec 2024 05:55 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला जिले के कुपवी में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपये की राशि महिलाओं को वितरित की। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu kupvi visit news, Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi
सीएम सुखविंद्र सुक्खू कुपवी दाैरे पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला शिमला के उप मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने कुपवी में 81.23 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं  क्षेत्र के लोगों को समर्पित कीं। उन्होंने 2.32 करोड़ रुपये की लागत से काटली खड्ड पर 40 मीटर लंबे पुल, 2.65 करोड़ रुपये की लागत से लोहाना खड्ड पर निर्मित पुल, 3.04 करोड़ रुपये की लागत से बासाधार-ज्ञानकोट सड़क पर भ्रोट खड्ड पर निर्मित पुल, 85 लाख रुपये की लागत से कुठार-कनोड़ी सड़क पर निर्मित पुल और 7.72 करोड़ रुपये की लागत से सैंज-देहा-चौपाल सड़क पर निर्मित बजरौली पुल का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


उन्होंने 8.67 करोड़ रुपये की लागत से सडनाडा-खगना सड़क, 6.08 करोड़ रुपये की लागत से नेरी-थुंदल सड़क, 3.48 करोड़ रुपये से भडावग से दशोली सड़क, 2.72 करोड़ रुपये की लागत से मझोली से बाग सड़क, 7.68 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुरधार से मझोली सड़क, 8.38 करोड़ रुपये की लागत से कोठी से कनाह सड़क, 10.02 करोड़ रुपये से कुपवी से धोताली सड़क, 6.28 करोड़ रुपये से सरांह से जोड़ना सड़क तथा 11.34 करोड़ रुपये से कुपवी से मशोत सड़क के मैटलिंग व टारिंग कार्यों के लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने सुख आश्रय योजना के तहत छ लाभार्थियों को 4-4 हजार रुपये प्रति लाभार्थी, दो लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत 13 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, बेटी है अनमोल योजना के तहत 6 लाभार्थियों को 21-21 हजार रुपये की एफडी वितरित की।
विज्ञापन


 सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि कठिन क्षेत्र होने के कारण कुपवी में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के नियमों में परिवर्तन किया जाएगा। नौकरी नहीं करने वाली सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने कुपवी को जिला परिषद का अलग वार्ड बनाने के प्रयास करने तथा कुपवी में एसडीओ, आईपीएच एवं पीडब्ल्यूडी को अधिशासी अभियंता की शक्तियां प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुपवी में आईटीआई खोलने पर विचार किया जाएगा तथा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं के शीघ्र ही शिलान्यास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में समुचित चिकित्सकों की तैनाती का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य का बेड़ा गर्क किया
सीएम सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले बजट में शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव करने जा रही है। भाजपा ने पांच साल में शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया। चुनाव से पहले पांच हजार करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दीं। इनसे पूछा जाना चाहिए जो आयकर टैक्स देता था, उसे बिजली सब्सिडी देने का क्या मतलब बनता है। जिनकी आय 50 हजार रुपये से ज्यादा है, उनका पानी का बिल माफ करने की क्या जरूरत थी। भाजपा प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है। सीएम ने कहा कि हम आपकी संपदा के संरक्षक हैं। सबसे पहले भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को हमने बंद किया। हमने कहा कि आम व गरीब आदमी के पैसों को लुटने नहीं देंगे।   उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वेष की भावना से नहीं बल्कि जनसेवा की भावना से कार्य कर रही है। हमारी सरकार प्रदेश के संसाधनों की संरक्षक है। 

 शिरगुल मंदिर कुपवी में की पूजा
मुख्यमंत्री ने शिरगुल मंदिर कुपवी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जय दुर्गा माता महिला मंडल को एक लाख रुपये और दुर्गा माता च्यामा प्रांगण महिला मंडल को पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनका त्वरित निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने के लिए योजनाएं व कार्यक्रम लागू कर रही है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका सशक्तीकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव सुरेंद्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य जय लाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रमोहन, कांग्रेस नेता हरि सिंह पचनायक, सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंघमार, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता किरण भड़ाना, निदेशक महिला एवं बाल विकास गंधर्व राठौर, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, वरिष्ठ अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed