फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CM Sukhvinder Sukhu gave a gift of Rs 88.68 crore to Kangra assembly constituency

Kangra: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कांगड़ा विधानसभा को दी 88.68 करोड़ की सौगात, जल शक्ति विभाग का डिवीजन खुलेगा

Tue, 21 Jan 2025 04:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu gave a gift of Rs 88.68 crore to Kangra assembly constituency
सीएम सुक्खू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को दी 88.68 करोड़ रुपये सौगात। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कांगड़ा की ग्राम पंचायत बीरता, घुरकड़ी, ललेहड़, मटौर, नटेहड़ क्षेत्रों के लिए 60.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम तथा 12.59 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले देहरा अरला, गवला अंद्राड़, तरसूह, ललेहड़, वीरता, जोगीपुर, सेवकरा, नटेहड़ सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।  इसके अलावा उन्होंने 10 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दौलतपुर तथा 5.16 करोड़ रुपये की लागत से इच्छी, मटौर, नंदेहड़, कोटकवाला, जमानाबाद, अब्दुल्लापुर, मिहालू, जोगीबला, सहौड़ा और गगल गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


 

काफिला रोक स्कूली बच्चों से मिले सीएम सुक्खू, पूछे ये सवाल 
जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के बाद धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर रुक गया। मुख्यमंत्री अपनी कार से उतरे और छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे बच्चों से मिलने लगे। साथ ही स्कूल के संबंध में फीडबैक ली। मुख्यमंत्री ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अयान से उनके स्कूल में मिल रही सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या और बच्चों की संख्या के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों से पूछा-स्कूल में पहली से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू हुई या नहीं ? अब पढ़ना अच्छा लग रहा है या नहीं? इस पर बच्चों ने हां में जवाब दिया। इसके बाद बच्चों ने बारी-बारी से सुक्खू के साथ फोटो खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को रुका देखकर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। उपस्थित सभी व्यक्ति मुख्यमंत्री की सादगी और उनके सरल व्यक्तित्व की तारीफ करने लगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने साथ खड़ा देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और लोगों से मिलने के लिए वह काफिला रोककर वहीं उतर गए। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस की ओर बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा 
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की है। उन्होंने मटौर कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के साथ क्षेत्र में पानी और बिजली की योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में जल्द ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने जलोड़ी खड्ड पर नया पुल बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा मेरे लिए नया नहीं है। कांगड़ा ने कांग्रेस का साथ दिया लेकिन चुनने के बाद वह पार्टी बदलते रहे।  उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में कांगड़ा जिला की तस्वीर बदलने वाली है, जिसका अर्थ है कि गांव के लोगों के हाथ में पैसा पहुंचेगा। प्रदेश के लोगों को अच्छा पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अथक प्रयासों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, इसलिए राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed