Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu flagged off the Tobacco Free Youth Campaign Rally from Oakover.

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करें अधिकारी

Sat, 11 Oct 2025 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 07:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को ओकओवर से तंबाकू मुक्त युवा अभियान-3.0  रैली रवाना की। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu flagged off the Tobacco Free Youth Campaign Rally from Oakover.
सीएम सुक्खू ने 26 जीवन रक्षक एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारी हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करें। शनिवार को ओकओवर शिमला में स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से आयोजित तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने तंबाकू दुकानें नियंत्रित करने, विक्रेता लाइसेंस नियमों को लागू करने और शहरों व गांवों में आउटलेट संख्या कम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आठ दिसंबर तक जागरूकता, रोकथाम और तंबाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर केंद्रित विशेष अभियान चलेगा। जिला उपायुक्तों, विभागों, स्थानीय निकायों को हर स्कूल व गांव को तंबाकू मुक्त बनाने में सक्रिय तौर पर भागीदार बनने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के भीतर या आसपास तंबाकू की बिक्री, उपयोग और विज्ञापन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमारे युवाओं को तंबाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और सशक्त पहल है। तंबाकू हर साल भारत में 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है।
विज्ञापन



यह तथ्य भी सामने आया है कि तंबाकू अकसर अन्य नशों की ओर ले जाता है। इसलिए सबसे अच्छा निर्णय है कि तंबाकू का सेवन बिल्कुल न करें। सरकार सभी प्रकार के तंबाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेेंगे। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में निशुल्क तंबाकू त्याग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। 109 नए दिशा केंद्रों में परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग तंबाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और इससे दूर रहने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य एम सुधा देवी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

अब हिमाचल में चलेंगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, वेंटिलेटर की भी सुविधा
अब हिमाचल में गंभीर मरीजों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसमें वेंटिलेटर भी होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा-108 योजना के तहत 241 एंबुलेंस प्रदेशभर में क्रियाशील हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है।

 

विज्ञापन

इन एंबुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन अंबु बैग, ऑक्सीजन सिलिंडर, रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एंबुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
 

विज्ञापन

सीएम से मिलीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल
 प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल शनिवार सुबह शिमला पहुंच गईं। रजनी पाटिल ने ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने रजनी का स्वागत किया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed