Shimla:लोगों ने उत्साह के साथ मनाया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना जन्मदिवस मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में आए लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। ढोल और नगाड़ों की स्वर लहरियों के साथ पारंपरिक परिधानों में सजे उत्साहित लोगों ने ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और नाटी डाली। मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ आयु के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की और केक काटा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रिज पर राज्य युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने माल रोड हिमाचल प्रदेश सचिवालय से जागरुकता वॉकथॉन का शुभारंभ किया, मालरोड़ होते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में इसका समापन हुआ। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड ने यह आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने हलवा भी वितरित किया। मुख्यमंत्री इस वॉकथॉन में भाग लेते हुए ओक ओवर तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में व्याप्त अन्य बुराइयों के प्रति जागरूक करना है।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायकगण संजय रत्न, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, अजय सोलंकी, आशीष बुटेल, अनुराधा राणा, कैप्टन रणजीत सिंह और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह महा सचिव अनूप कुमार सकलानी, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, महा सचिव कमल कृष्ण शर्मा और संघ के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
गांधी चौक पर जिला कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर गांधी चौक हमीरपुर में जिला कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को हलवा भी बांटा गया। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर किया गया है। दर्जनों लोगों ने शिविर में रक्तदान किया है। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
मंडी में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार मंडी में विशेष आयोजन किया गया। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की पहल पर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मंडी के जिमखाना क्लब में आयोजित इस समारोह में अनाथ सह बाल आश्रम डैहर एवं बाल वृद्ध अनाथ आश्रम तल्याहड़ से लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने सभी बच्चों का स्वागत किया। बच्चों की ओर से केक काटने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संजीव गुलेरिया की ओर से बच्चों को गिफ्ट हैंपर और ट्रैक सूट भी भेंट किए गए। इन ट्रैकसूट के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जीवन में चाहे कितने भी कठिन संघर्ष हों, जीत हमेशा दृढ़ इरादों की ही होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री बालिका आश्रम शिमला पहुंचे और यहीं से प्रेरणा लेकर अनाथ व निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की। इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ दि स्टेट का दर्जा प्रदान किया।
