फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu blow the trumpet of Shimla Lok Sabha election campaign from Dodra Kwar

Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- पांच साल पेपर बिके और जयराम ठाकुर सोते रहे

Sat, 27 Apr 2024 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/राजगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/राजगढ़ Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 10:40 AM IST
सार

शिमला के डोडरा क्वार और सिरमौर के राजगढ़ में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है।

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu blow the trumpet of Shimla Lok Sabha election campaign from Dodra Kwar
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति के खिलाफ पूरे देश में कड़ा संदेश हिमाचल से जाना चाहिए। शिमला के डोडरा क्वार और सिरमौर के राजगढ़ में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है। मुख्यमंत्री रहते वह पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए। कांग्रेस सरकार ने इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म होने से जनता ही बचा सकती है। वोट से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने की साजिश रचने से बड़ी लोकतंत्र की हत्या है।  75 साल में अगर लोकतंत्र कांग्रेस की नीतियों के कारण जिंदा रहा है। 

विज्ञापन


विनोद सुल्तानपुरी ईमानदार और साफ छवि के हैं। इनके पिता छह बार सांसद रहे, कोई उनका ईमान खरीद नहीं सका। विनोद को संसद में पहुंचाएं ताकि वह आपकी आवाज बुलंद कर सकें। वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, आपदा में विशेष राहत पैकेज लाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। भाजपा के तीनों सांसदों ने आपदा में सरकार का साथ नहीं दिया न ही प्रधानमंत्री को उत्तराखंड और गुजरात के भुज की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज के लिए एक चिट्ठी लिख सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमान बेचने वाले छह पूर्व विधायकों का चेहरा भाजपा का पटका पहनते समय उतरा हुआ था। जमीर बेचने की शिकन उनके चेहरों पर थी।
विज्ञापन


एक बिकाऊ विधायक तो ऐसे हैं, उनके बिकने से दो दिन पहले मैंने लाहौल विधानसभा क्षेत्र के केलांग से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपये महिलाओं को देने की शुरूआत की। तब तो वह मेरे बड़े कसीदे पढ़ रहे थे। कांग्रेस  सरकार चुनाव देखकर राजनीति नहीं करती। हमने तिब्बत की सीमा से सटे लाहौल से इसलिए 1,500 रुपये की योजना की शुरूआत की ताकि वहां के निवासियों को लगे कि वे देश का अभिन्न अंग हैं। पहले भाजपा सरकार की ओर से खजाना खाली मिला। प्राकृतिक आपदा के कारण पूरे प्रदेश में संकट खड़ा ह़ुआ। उसके बाद भी कांग्रेस की सरकार ने एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को रोक पर सेब का समर्थन मूल्य बढाया। अनाथ बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया, विधवाओं के लिए योजना बनाई है। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed