फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu withdraws all the cases against congress leaders and congress workers

CM Sukhvinder Sukhu: वापस लिए जाएंगे राजनीतिक आधार पर बनाए मुकदमे, आदेश जारी

Mon, 26 Dec 2022 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 07:02 PM IST
सार

सीएम  के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि राजनीतिक आधार पर लिए गए फैसलों को वापस लिया जाएगा। सीएम ने इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu withdraws all the cases against congress leaders and congress workers
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आदेश जारी किए हैं कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक आधार पर बनाए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पांच साल की जयराम सरकार के दौरान इस तरह के मामलों का ब्योरा एकत्र किया जाएगा। सुक्खू ने यह आदेश प्रधान सचिव विधि और गृह सचिव को जारी किए हैं। धरने-प्रदर्शनों और अन्य तमाम वजहों से बनाए गए ऐसे सभी केस वापस होंगे। पिछले पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जगह-जगह पर दर्जनों मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कई कर्मचारियों पर भी आंदोलन के दौरान मुकदमे किए गए हैं। इन तमाम मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया आगामी दिनों में शुरू होगी। इस संबंध में प्रधान सचिव विधि को ऐसे तमाम मामलों पर कानूनी राय देने को कहा गया है। राज्य गृह विभाग ऐसे तमाम मामलों का विवरण एकत्र कर विधि विभाग को भेजेगा। विधि महकमा इनकी कानूनी समीक्षा करेगा। उसके बाद कोर्ट में इन्हें वापस लेने की अर्जियां दायर करने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि राजनीतिक आधार पर लिए गए फैसलों को वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास छात्र जीवन से ही संगठन का अनुभव है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वालों के खिलाफ गलत तरीके से मामले दर्ज किए गए हैं। राजनीतिक द्वेष की भावना से दर्ज ऐसे सभी मामले कानूनी तरीके से वापस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed