{"_id":"6519437691a1d93a5d0f2135","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-urges-new-assistant-engineers-to-work-with-honesty-and-dedication-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता
Sun, 01 Oct 2023 03:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि ऊर्जा तथा पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश एक आत्मनिर्भर राज्य बनेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं 55 नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इन अभियंताओं में से 43 हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड, 10 हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा दो ऊर्जा विभाग में सेवा प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऊर्जा तथा पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश एक आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। प्रदेश सरकार राज्य की संभावित जल विद्युत ऊर्जा क्षमता के दोहन के लिए समर्पित है और ऊर्जा सृजन तथा इसकी क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को अद्यतन तकनीक के माध्यम से विशेषज्ञ कौशल विकसित करने को कहा जिससे हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड को अधिक राजस्व सृजित करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। प्रदेश सरकार ऊर्जा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक राजस्व सृजन है।
विज्ञापन
सीएम ने युवा अभियंताओं को चुनौतियों का सामना कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव ऊर्जा आरडी नज़ीम, सचिव राजीव शर्मा, प्रबंधन निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त डॉ. अमित कुमार शर्मा भी अन्य गणमान्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।