फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder singh sukhu said Schools within four kilometer radius of day boarding schools will be merged

CM Sukhu: डे बोर्डिंग स्कूलों के चार किलोमीटर दायरे में आने वाले विद्यालय होंगे मर्ज

Wed, 01 Mar 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Mar 2023 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूलों में आसपास स्थित स्कूलों से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu said Schools within four kilometer radius of day boarding schools will be merged
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के चार किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को समायोजित किया जाएगा। मंगलवार को छोटा शिमला स्कूल के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में हर आधुनिक सुविधा दी जाएगी। 50 बीघा भूमि पर बनने वाले इन स्कूलों में नर्सरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी एक साथ शिक्षा प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन


इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल और बड़े खेल मैदान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूलों में आसपास स्थित स्कूलों से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को शिफ्ट किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अच्छी और गुणात्मक शिक्षा मिलेगी। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी दस सालों में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन आएंगे। प्रदेश शिक्षा में अव्वल होगा। आगामी दो सालों में डे बोर्डिंग स्कूल काम करना शुरू करेंगे कांग्रेस की दस गारंटी में शामिल इंग्लिश मीडियम राजीव गांधी डे बोडिंग स्कूलों को खोलने की घोषणा को पूरा करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed