फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu On BJP CM Sukhu said Government in Himachal will run for five years

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- हिमाचल में महिलाओं के सम्मान की सरकार, चलेगी पांच साल

Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर में कहा कि कांग्रेस सरकार गांव, गरीब और युवाओं और महिलाओं के सम्मान की सरकार है। यह सरकार पांच साल चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बागी विधायकों पर निशाना साधा।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu On BJP CM Sukhu said Government in Himachal will run for five years
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल की जनता समझदार विधायक चुराने वालों को जनता जवाब देगी। यह सरकार गांव, गरीब और युवाओं और महिलाओं के सम्मान की सरकार है। यह सरकार पांच साल चलेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तो भगवान को चुनौती दी थी, लेकिन वही भगवान सरकार को पांच साल तक चलाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही।

विज्ञापन


'सुजानपुर का विधायक भी अब मैं ही हूं'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता की अदालत में नौ विधायकों का फैसला होगा। सरकार को खतरा अल्पमत में होता बहुमत में नहीं। अभी चुनावों को 40 दिन हैं जल्द ही टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे। सुजानपुर और हमीरपुर जिला अपना घर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर का विधायक भी अब मैं ही हूं और प्रदेश का मुख्यमंत्री भी।
विज्ञापन


'राजेंद्र राणा ने कभी सुजानपुर आने का नहीं दिया न्योता'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सवाल यह है कि सुजानपुर में जिसके खिलाफ सालों तक भाजपाई लड़ते रहे क्या उसका झोला उठाकर कार्य करेंगे। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तंज कसते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि होली महोत्सव में सुजानपुर में आए थे। प्रशासन की ओर से न्योता दिया गया था। राजेंद्र राणा की ओर से कभी सुजानपुर आने का न्योता तक नहीं मिला। होली उत्सव के लिए भी राजेंद्र राणा को फोन कर आने की खुद सूचना दी। सुजानपुर की जनता ने उनके माध्यम से जो भी मांगा उसे पूरा किया। सुजानपुर अस्पताल में बेड की क्षमता 100 बेड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'टौणी देवी कॉलेज के पांच करोड़ स्वीकृत'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि टौणी देवी कॉलेज के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र में इस कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिके हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा तबादलों के अलावा कोई काम लेकर नहीं आते थे। वह सिर्फ अफसरों की तैनाती के लिए मिले। आपदा के समय भी विधायक की तरफ से क्षेत्र में आने के  लिए सूचना नहीं दी। सुजानपुर आने से पहले पूर्व विधायक को चंडीगढ़ से बुलाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। गृह जिला होने के नाते वह जिले के लोगों का दर्द जानते हैं। सुजानपुर से धर्मपुर सड़क को 10 करोड़ से स्वीकृत किया गया है, जोकि चुनावों के बाद कार्य होगा।


'क्रशर माफिया ने रचा सरकार के खिलाफ षड्यंत्र' 
बिके हुए विधायक महज क्रशर लगाने के लिए उनसे मिले। जब आपदा में व्यास किनारे माइनिंग बंद की गई तो क्रशर माफिया ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचा। सुजानपुर की जनता बिके हुए विधायक राजेंद्र राणा से सवाल पूछ रही है कि जिस हाथ के निशान पर वह चुनकर आए उसके साथ दगा क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed