फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu granted permission for all restaurants dhabas to remain open 24 hours to 5th Januar

CM Sukhu: पांच जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल और रेस्तरां, पर्यटकों की सुविधा के लिए लिया फैसला

Tue, 26 Dec 2023 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Dec 2023 12:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जश्न में डूबे सैलानियों को पुलिस हवालात नहीं, बल्कि होटल छोड़ेगी। इस बारे में दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu granted permission for all restaurants dhabas to remain open 24 hours to  5th Januar
शिमला के रिज मैदान पर कार्निवल का शुभारंभ करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल घूमने आए सैलानियों को रात के समय खाने-पीने या ठहरने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सरकार ने होटल और रेस्तरां 24 घंटे खुले रखने की छूट दे दी है। पांच जनवरी तक यह छूट मिलेगी। रिज मैदान पर शिमला के पहले विंटर कार्निवल का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। कहा कि प्रदेश में इतिहास की सबसे बड़ी आपदा आई, बावजूद हजारों सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


सैलानियों को यहां की सरकार में भरोसा है जो पर्यटन को उबारने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। सुक्खू ने कहा कि दो दिन में मनाली में 30 हजार और शिमला में 16 हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे हैं। कहा कि आपदा के बाद लग रहा था कि पर्यटन क्षेत्र पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन जनता, अधिकारियों और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने जिस तरह प्रयास किए, उससे पर्यटन फिर पटरी पर लौट आया है। यहां के लोगों की सादगी और संस्कृति ने पर्यटकों को फिर लुभाया है।
विज्ञापन


जश्न में डूबे सैलानियों को हवालात नहीं, होटल छोड़ेगी पुलिस
मुख्यमंत्री ने कहा कि जश्न में डूबे सैलानियों को पुलिस हवालात नहीं, बल्कि होटल छोड़ेगी। इस बारे में दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। कहा कि सैलानियों से भी हुड़दंग न मचाने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली में खिड़की खोलकर गाड़ी चलाने वाले मामले में उन्होंने रिपोर्ट ली है। इस पर कार्रवाई भी की गई है। पर्यटकों को ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे उनको नुकसान होने का खतरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed