फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu gives clarion call to Congress ruled states to switch over to e-vehicles

CM Sukhvinder Sukhu: सूबे में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए लागू की इलेक्ट्रिक वाहन नीति

Sun, 26 Feb 2023 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से हिमालयी वनस्पतियों और जीवों को संरक्षित करने के साथ-साथ हिमालय के ग्लेशियरों के घटाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu gives clarion call to Congress ruled states to switch over to e-vehicles
ई-वाहन से कांग्रेस के महाधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : https://www.facebook.com/SukhvinderSinghSukhuHimachal

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में कहा कि हिमाचल सरकार कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति को सफलतापूर्वक लागू कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से डीजल और पेट्रोल वाहनों से निकलने वाले धुएं से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस शासित सभी राज्यों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आह्वान भी किया। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से हिमालयी वनस्पतियों और जीवों को संरक्षित करने के साथ-साथ हिमालय के ग्लेशियरों के घटाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


महाधिवेशन में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ भारत की विदेशों से तेल आयात पर निर्भरता कम करने होगी और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। राज्य में जीवाश्म ईंधन पर आधारित वाणिज्यिक वाहनों के बेड़े को भी चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार राज्य में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के पूरे बेड़े को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों में बदलने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक राज्य पूरी तरह से ई-वाहनों को अपना लेगा। सुक्खू ने छत्तीसगढ़ स्थित नवा रायपुर में होने जा रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने के लिए अधिवेशन स्थल तक इलेक्ट्रिक वाहन का ही इस्तेमाल किया।


हाल ही में ब्रिटिश उच्चायोग (बीएचसी) जलवायु परिवर्तन नीति की प्रमुख एरीना कोसाक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री से भेंट की थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनसे इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्हें डीजल और पेट्रोल वाहनों को पूरी तरह से बिजली से बदलने के सरकार के संकल्प के बारे में भी अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed