{"_id":"65193b2b49a40061f4041b97","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-flags-off-state-level-marathon-red-run-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय मैराथन: ऊना की निकिता, मंडी के रोहित जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय मैराथन: ऊना की निकिता, मंडी के रोहित जीते
Sun, 01 Oct 2023 03:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:32 PM IST
सार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से युवा उत्सव के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मैराथन का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिज मैदान पर रविवार सुबह राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। रिज से चौड़ा मैदान तक हुई पांच किलोमीटर की दौड़ में लड़कियों के वर्ग में ऊना की निकिता ने पहला स्थान पाया। ऊना की ज्योतिबाला ने दूसरा, हमीरपुर की रिचा शर्मा ने तीसरा व हमीरपुर की राशि ने चौथा और मंडी की मानसी ठाकुर ने पांचवां स्थान पाया।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में मंडी के रोहित ने पहला, कांगड़ा के विक्रम सिंह ने दूसरा, ऊना के अभिषेक ने तीसरा, मंडी के राहुल ने चौथा और ऊना के हरप्रीत ने पांचवां स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से युवा उत्सव के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसके अलावा एड्स आधारित लघु नाटिका भी पेश की गई। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार एड्स रोगियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। इसमें अस्पतालों में उन्हें निशुल्क परीक्षण और उपचार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में 5300 एड्स रोगी : मुख्यमंत्री
इस मौके पर मुख्यमंत्री कहा कि एड्स के प्रति एड्स सोसायटी लोगों में जागरूक कर रही है। पहले इसको छिपाया जाता था। उन्होंने बताया कि हमारी जनसंख्या के हिसाब से इसमें काफी नियंत्रण किया है। प्रदेश में 5300 एड्स के मरीज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को एड्स संबंधी जानकारी देने के लिए 1097 हेल्पलाइन स्थापित की है।