फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu wife Kamlesh started the election campaign by offering prayers at temple

Dehra Assembly Seat: कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर बोलीं- देहरा अब मेरा, डॉ. राजेश हैं भाई, दूर होंगे मनमुटाव

Thu, 20 Jun 2024 11:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:13 PM IST
सार

गुरुवार को चनौर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करके कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने चुनाव प्रचार का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर डॉ. राजेश मेरे भाई हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उनका कोई मनमुटाव होगा तो उसे दूर कर लेंगे। 

विज्ञापन
CM Sukhu wife Kamlesh started the election campaign by offering prayers at temple
बगलामुखी मंदिर बनखंडी में पूजा-अर्चना करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने वीरवार को चनौर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करके चुनाव प्रचार का आगाज किया और उसके उपरांत उन्होंने बगलामुखी मंदिर बनखंडी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देहरा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरा अब मेरा है। विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा। देहरा उनका मायका है और कोई भी बेटी अपने घर का विकास कराने में पीछे नहीं रह सकती। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देहरा के रूठे हुए कांग्रेसियों को मना लिया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर डॉ. राजेश मेरे भाई हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उनका कोई मनमुटाव होगा तो उसे दूर कर लेंगे। देहरा की जनता बदलाव चाहती है। इससे पहले उनका विधानसभा क्षेत्र के तहत हार, नैहनपुखर, ढलियारा, चनौर, दोसड़का, हनुमान मंदिर चौक देहरा और बनखंडी आदि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर काफी जोश है। देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक के भाजपा के हाथों बिकने के कारण इस उपचुनाव का बोझ जनता पर पड़ा है। निर्दलीय विधायक की कोई पार्टी नहीं होती, वह तटस्थ रहकर भी जनता के काम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने 14 महीने बाद ही पद से इस्तीफा देकर देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस दौरान उन्होंने कोई विकास नहीं करवाया।
विज्ञापन


कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा के बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क दिया, पुलिस जिला बनाया और पीडब्ल्यूडी का एसई कार्यालय दिया है। देहरा के विकास में कोई कमी आने नहीं दीी जाएगीी। देहरा की समस्यााओं के हल और विकास कार्यों के लिए सीएम के पास हक से रखेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक ने देहरा के लोगों को ठगा है। इको सेंसेटिव जोन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत की थी, उसके बाद ही यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता विकास चाहती है और विकास मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ही करेंगे। भाजपा की झूठ की राजनीति में जनता फंसने वाली नहीं है। मेरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि देहरा को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काँग्रेस पार्टी के साथ चलें। देहरा अब मेरा है। हाईकमान ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।


कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया
कमलेश ठाकुर ने देहरा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने देहरा बाजार में व्यापारियों से वोट की अपील की। उनके साथ हिमाचल प्रदेश सन्निर्माण एवं भवन कामगार बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंद्र ठाकुर, जसवां परागपुर से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया और कई पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed