फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said that Govt committed to fulfill 10 guarantees of congress, OPS demand will be fulfilled in the fi

हिमाचल: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- सभी 10 गारंटियां पूरी करेंगे, पहली कैबिनेट में ही देंगे ओपीएस

Tue, 20 Dec 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 08:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि ओपीएस के संबंध में कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को कैबिनेट की पहली बैठक में ही पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Sukhu said that Govt committed to fulfill 10 guarantees of congress, OPS demand will be fulfilled in the fi
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमित होने के चलते हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद मैं जल्द काम पर लौटूंगा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गई सभी 10 गारंटियां पूरी करेंगे और पहली कैबिनेट बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की जाएगी। मंगलवार को नई दिल्ली से जारी प्रेस बयान में मुख्यमंत्री ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। सरकार ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र 2022 में कर्मचारियों की ओपीएस की लंबित मांग के संबंध में किए गए वादे को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीएस के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावों पर विचार किया जा रहा है। एक व्यवहार्य और व्यापक योजना तैयार करने में अधिकारी जुटे हैं। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को उन्नत तकनीक के साथ सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं में नेता प्रतिपक्ष बनने की होड़, इसलिए कर रहे बयानबाजी: अग्निहोत्री

 हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष बनने की होड़ लगी हुई है। यह देखा जा रहा है कि कांग्रेस के खिलाफ कौन नेता अधिक हल्ला कर सकता है। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेता अपनी हार के कारणों का पता लगाने के बजाय कांग्रेस की टांग खिंचाई में लगे हुए हैं। उन्हें सिर झुका कर हार को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार स्थिर और स्थायी है।

जल्द ही विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। उसके बाद सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ऊना जाते समय नालागढ़ में रुके, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी 10 गारंटियां चुनाव से पहले जनता को दी हैं, उनको लागू किया जाएगा। जल शक्ति, ट्रांसपोर्ट और भाषा एवं संस्कृति विभागों का अध्ययन किया जा रहा है। उसके बाद नीतियों में बदलाव लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed