फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu said If the law has to be changed for the displaced people of Pong then we will change it

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- पौंग के विस्थापितों के लिए कानून भी बदलना पड़ा तो बदलेंगे

Sun, 30 Jun 2024 11:58 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 11:58 AM IST
सार

शनिवार को देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। 
 

विज्ञापन
CM Sukhu said If the law has to be changed for the displaced people of Pong then we will change it
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : Sukhvinder Singh Sukhu

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा में कहा कि वह पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझते हैं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती, बल्कि घर बनाने के लिए तीन गुना राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन, विस्थापितों की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री देहरा में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान यूथ कांग्रेस के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व आजाद विधायक ने अपने राजनीतिक फायदे व लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विधायकी बेची है। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में दूसरी बार विधायक बनने के 14 माह बाद ही बिक गए। देहरा की जनता को होशियार सिंह से पूछना चाहिए कि वह न कांग्रेस के थे न भाजपा के, फिर क्या मुसीबत आ पड़ी कि इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकने के बाद होशियार सिंह एक महीना देहरा विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए। सरकार गिराने में लगे रहे, इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए धरने पर बैठे। कोई आजाद विधायक ऐसे इस्तीफा नहीं देता, यह सामान से भरे उस अटैची का दबाव था जो भाजपा से मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार सिंह बताएं, देहरा की जनता व सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए उन्होंने कभी धरना दिया। सीएम ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी व बेईमानी के बीच है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन देहरा के सदस्यों के साथ भी बैठक कर चुनाव के लिए सहयोग मांगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, चेयरमैन कैबिनेट रैंक भवानी पठानिया, विधानसभा में डिप्टी व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, नरदेव कंवर, संजय चौहान, पूर्व विधायक योगराज, अजय महाजन, डॉ. राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 हजार महिलाओं को एक साथ दिए 4500-4500 रुपये
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान में सहायक सिद्ध हो रही है। योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश की 48,000 महिलाओं को तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 4500 रुपये प्रति महिला वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार ने महिला उत्थान और कल्याण की दृष्टि से शुरू की गई इस अभिनव योजना के अंतर्गत 23 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना से महिलाएं वित्तीय रूप से स्वावलंबी बन रही हैं और सम्मानजनक तरीके से जीवन व्यतीत कर रही हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने और महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। योजना के अंतर्गत जिला ऊना के हरोली में 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपये से लाभान्वित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed