फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhu said Fight to save democracy, there will be dialogue with the public on the work of 15 months

Himachal Politics: सीएम सुक्खू बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई, 15 माह के काम पर होगा जनता से संवाद

Tue, 23 Apr 2024 11:52 AM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 11:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन हालातों को सीधे भाजपा की धन बल की सियासत से जोड़कर चुनावी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
cm sukhu said Fight to save democracy, there will be dialogue with the public on the work of 15 months
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के साथ बदले सियासी हालात अब चुनावी जंग में अपना रंग दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन हालातों को सीधे भाजपा की धन बल की सियासत से जोड़कर चुनावी मैदान में हैं। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के 15 महीने के काम पर भी जनता से संवाद होगा। सीएम का दो टूक कहना है कि यह विधायकों की खरीद-फरोख्त का बड़ा मामला है। हिमाचल की चुनावी जंग में निश्चित तौर पर यह बड़ा मुद्दा बनेगा। धर्मशाला प्रवास के बाद सोमवार सुबह सुजानपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला’ से यह बात कही।

विज्ञापन

खरीद-फरोख्त या बिकने के आरोपों पर बागियों की ओर से लीगल एक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है। हमारे पास तथ्य भी हैं और सुबूत भी। तभी विधायकों के बिकने की बात मजबूती से कर रहे हैं। जांच चल रही है, जल्द ही पूरी रिपोर्ट जनता के सामने होगी। चुनाव में हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है। सीएम सुक्खू ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त से हटकर सरकार के 15 महीने के कामकाज को भी हम जनता के बीच रखेंगे। सरकार ने अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं के बच्चों, कर्मचारी व महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया है। विकास के नए आयामों की नींव रखी है। हिमाचल 2027 में आत्मनिर्भर और 2032 में सबसे समृद्धशाली राज्य बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर की घटना पर जताया दुख, नई सोच पैदा करनी होगी
पालमपुर में छात्रा पर जानलेवा हमले की घटना को सीएम सुक्खू ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हमें सोचना होगा कि आरोपी ने मानसिक संतुलन क्यों खोया। इसके पीछे क्या सोच थी। यह सोच समाज में कहीं भी सामने आ जाती है और इस इस प्रकार की घटना हो जाती है। हमें इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए समाज में नई सोच पैदा करनी होगी, ताकि महिला व बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान बना रहे। भाजपा हर चीज का राजनीतिकरण करती है। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह लॉ एंड ऑर्डर फेलियर नहीं है। यह घटना अचानक घटी, भाजपा का मकसद कुछ और है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का दावा : तथ्य हैं तभी विधायकों के बिकने की बात कर रहे हैं, जल्द सामने होगी जांच रिपोर्ट
हॉट सीट बने मंडी लोकसभा क्षेत्र में चली जुबानी जंग के बीच सामने आ रहीं अभद्र टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस के लोग विश्वास नहीं रखते। मुद्दों पर बात होनी चाहिए। चुनावी राजनीति में तरह-तरह की बातें उठतीं रहती हैं लेकिन, कंगना और अन्य लोगों को भी अभद्र टिप्पणियों से बचना चाहिए। मंडी संसदीय क्षेत्र आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। हम आपदा के दौरान की जनता की सेवा और सरकार के कामकाज के आधार पर वोट मागेंगे। पार्टी ने विक्रमादित्य के तौर पर युवा ऊर्जावान प्रत्याशी मंडी के मतदाताओं को दिया है।

जल्द होगा प्रत्याशियों का एलान
टिकट आवंटन में देरी के सवालों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के लिए अभी करीब 40 दिन हैं। इस दौरान राजनीतिक रूप से लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा ने जाना होता है। हाथ के निशान ने पहुंचना होता है। थोड़ा बहुत टिकट आवंटन का भी असर होता है। वृहद स्तर रायशुमारी की जा रही है। मैं इसलिए ही धर्मशाला आया हूं। जल्द कांगड़ा व हमीरपुर लोकसभा सीटों समेत उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed