फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of development works worth crores including Hamirpur bus st

Hamirpur: सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में 77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए

Wed, 06 Mar 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर पक्का भरो बाईपास चौक के पास बस स्टैंड का शिलान्यास किया। यहीं पर ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग की आवासीय कॉलोनियों की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन
CM Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of development works worth crores including Hamirpur bus st
सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में 77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर के बस अड्डे की आधारशिला रखने के बाद पक्का भरो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर बस अड्डे का कार्य लगभग 15 वर्षों से लंबित था। इस अड्डे से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया और 65 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार ने 14 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन हितैषी निर्णय लिए हैं, जिससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार आम जन की सरकार है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता अपना कर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि विकट वित्तीय बाधाओं के बावजूद प्रदेश सरकार ने 15 माह के भीतर अपनी पांच गारंटियां पूरी कर ली हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत आगामी वित्त वर्ष से सभी पात्र महिलाओं को1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के हित में लिए गए पुरानी पेंशन बहाली के कारण केंद्र की ओर से कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर किसानों और पशु पालकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने प्रदेश के हजारों आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राहत मैनुअल में बहुत बड़ा बदलाव करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।  पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए श्री नयना देवी मंदिर न्यास की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक और बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई न्यास की ओर से 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।  इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने पक्का भरो के निकट लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस अड्डे के शिलान्यास के अलावा लगभग 2.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पशुपालन विभाग के आवासीय भवन, 1.49 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के लोक निर्माण विभाग के आवासीय भवन और 1.50 करोड़ रुपये की जटियाणा घिरथां उठाऊ जलापूर्ति योजना के शिलान्यास भी किए।  मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये से निर्मित जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में 2.40 करोड़ रुपये से बने साइंस ब्लॉक, 2.48 करोड़ के विजिलेंस थाना भवन, 1.38 करोड़ के आईटीआई भवन और 48 लाख रुपये की लागत से रकड़ियाल में निर्मित वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed