फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Pushkar Singh Dhami said that People of Himachal will also work to break the myth by bringing BJP governme

Shimla: सीएम धामी बोले- हिमाचल की जनता भी फिर भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी

Tue, 08 Nov 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखंड समाज एवं प्रबुद्धजनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग किया। 

 

विज्ञापन
cm Pushkar Singh Dhami said  that People of Himachal will also work to break the myth by bringing BJP governme
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखंड समाज एवं प्रबुद्धजनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग किया।  धामी ने कहा कि यह चुनाव हिमाचल की प्रगति एवं विकास को तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ने अच्छे कार्य किए हैं, यहां जो विकास की गति है, हिमाचल की जनता उस गति को बीच में छोड़ना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा हिमाचल व उत्तर प्रदेश दो अलग राज्य होने के बावजूद यहां के लोगों के रीति-रिवाज संस्कृति एक जैसी है।  
विज्ञापन


धामी ने कहा कि आज वर्षों की भारतीय संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  संरक्षित एवं संवारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है, संपूर्ण परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य चल रहा है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक के रोपवे का शिलान्यास भी हो चुका है। साथ ही बद्रीनाथ धाम के भव्य निर्माण हेतु मास्टर प्लान बन कर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि  शिमला शहर व हिमाचल की समस्याओं का समाधान जयराम सरकार की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जैसे ही हिमाचल की जनता भी फिर भाजपा की सरकार लाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, वरिष्ट उपाध्यक्ष गणेश दत्त, किमी सूद, अनिला कश्यप, सुदीप महाजन,  भाजपा प्रदेश महामंत्री ( उत्तराखंड) आदित्य कोठारी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, गोविंद पिल्खवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने गुरुद्वारा में टेका माथा
 वहीं, गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा शिमला ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी महाराज का 553वां पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने यहां पर माथा टेका। जबकि गुरु सिंघ सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed