फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM principal advisor media Naresh Chauhan statement on cement crisis in himachal pradesh

Cement Crisis: नरेश चौहान बोले- दो-तीन दिन में हल कर लेंगे सीमेंट फैक्टरी का मामला

Sat, 17 Dec 2022 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

नरेश चौहान ने कहा कि सरकार चाहती है कि दोनों फैक्टरियों में उत्पादन शुरू होने के साथ ही वार्ता का दौर भी जारी रहे। 

विज्ञापन
CM principal advisor media Naresh Chauhan statement on cement crisis in himachal pradesh
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि सरकार अंबुजा और एसीसी सीमेंट फैक्टरियों की तालाबंदी को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस मामले को जल्द सुलझाने को कहा है। सरकार इन कंपनियों से जुड़े लोगों के हितों से किसी भी प्रकार से खिलवाड़ नहीं होने देगी।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो-तीन दिनों में समस्या का हल हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि दोनों फैक्टरियों में उत्पादन शुरू होने के साथ ही वार्ता का दौर भी जारी रहे। कंपनी के मालिक से बात करने के लिए सरकार तैयार है। टकराव से किसी का भी कोई लाभ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


सीमेंट की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी। नरेश चौहान ने कहा कि ट्रकों के भाडे़ को लेकर यह विवाद चल रहा है। कंपनी और ऑपरेटरों के बीच प्रति किलो प्रति टन की राशि पर सहमति बनी थी। अब सत्ता परिवर्तन होते ही कंपनी ने अपनी सहमति से हाथ खींच लिए हैं। प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू का हर जिला में अभिनंदन समारोह करेगी कांग्रेस
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान का शनिवार को सरकार में नियुक्ति होने के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पहुंचने पर स्वागत किया गया। नरेश ने कहा कि कांग्रेस की शानदार जीत से प्रदेश के लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। धर्मशाला में 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश के हर जिले में मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी।

सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन पर काम कर रही हैं। चुनावों से पूर्व लोगों से जो भी वादे किए हैं, वे सब पूरे किए जाएंगे। नरेश चौहान ने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।


नरेश चौहान का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यालय सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नरेश चौहान के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया विभाग के अध्यक्ष का पद भी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, लीगल विभाग के अध्यक्ष आईएन मेहता, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमराज शर्मा, सेनराम नेगी, जीतराम पंवर, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष शिमला शहरी वीर सिंह वीरू, पूर्ण चंद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोगी गुलाब सिंह ठाकुर, परमदेव शर्मा, मान सिंह ठाकुर, विराज शर्मा, भगतराम बुशैहरी, कपिल, मुश्ताक, घनश्याम, रोहित, विपिन ने नरेश चौहान को फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed