{"_id":"5d4428fd8ebc3e6c961a13bb","slug":"cm-playing-in-the-hands-of-non-himachalis-officers-mukesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हिमाचली अफसरों के हाथों में खेल रहे सीएम: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हिमाचली अफसरों के हाथों में खेल रहे सीएम: मुकेश
Fri, 02 Aug 2019 05:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से मदद लाने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्गों का 65 हजार करोड़ का एलान खटाई में पड़ गया है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह मुख्य वायदा था।
विज्ञापन
दूसरी नाकामी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की फंडिंग के मामले में सामने आई है। अब सरकार केंद्र के आगे घुटने टेकते हुए 50:50 पर फंडिंग को मानने जा रही है। पिछले पौने दो साल से प्रोजेक्ट खटाई में हैं।
विज्ञापन
सरकार पौने दो साल के बाद भी पूर्व कांग्रेस सरकार को कोस रही है, जबकि अब समय जवाबदेही का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गैर हिमाचली अफसरों के हाथों में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
मंडी में बनाई जाने वाली हवाई पट्टी को लेकर भी सरकार की स्थिति साफ नहीं। हवाई पट्टी स्वीकृत हो चुकी है लेकिन अब मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर डिफेंस के लिए हवाई पट्टी बनाने की वकालत कर रहे हैं। वित्त आयोग से भी सरकार हवाई पट्टी को पैसा मांग रही है।
हर महीने एक हजार करोड़ का कर्ज सरकार ले रही है। सरकार में फिजूलखर्ची जोरों पर है। आलीशान गाड़ियां खरीदी जा रही हैं और उनकी बिलिंग कर्नाटक से हो रही है। चेयरमैनों का विरोध करने वाली पार्टी ने भारी भरकम फौज चेयरमैनों की तैनात कर दी है।