फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM office shimla will monitor projects worth more than one crore

एक करोड़ से ज्यादा राशि के प्रोजेक्टों की निगरानी खुद करेगा सीएम कार्यालय

Tue, 01 Oct 2019 05:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
CM office shimla will monitor projects worth more than one crore
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में एक या इससे अधिक करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय अब खुद करेगा। प्रोजेक्टों में गुणवत्ता और धांधली की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है। अभी तक प्रदेश में निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के कार्यों की निगरानी विभाग और बोर्ड के अधिकारी स्वयं करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


अब यह अधिकारी एक करोड़ से कम प्रोजेक्टों की निगरानी करेंगे जबकि बड़े प्रोजेक्टों के कार्यों का निरीक्षण मुख्यमंत्री क्वालिटी कंट्रोल विंग करेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रोजेक्टों के कार्यों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर 90 शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


इसमें 60 शिकायतें लोक निर्माण विभाग, हिमुडा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली बोर्ड, वन विभाग, पंचायती राज विभाग से पहुंची हैं। 30 ऐसी शिकायतें है जो विकास कार्यों के प्रोजेक्टों से हटकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री क्वालिटी कंट्रोल विंग मौके का निरीक्षण करेगा। अगर मौके पर गड़बड़ी पाई जाती है तो ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

कार्यों की निगरानी के लिए सीएम ने बताया है विंग

सरकार ने विकास कार्यों की निगरानी के लिए क्वालिटी कंट्रोल विंग खोला है। छह अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गठित की है। टीम का काम मौके का निरीक्षण करने का है।  कार्यों मौके का निरीक्षण करना है।

हिमाचल में चल रहे प्रोजेक्टों की गुणवत्ता को लेकर सैंपल जुटाए जाएंगे। अगर विकास कार्यों में घटिया सामग्री पाई जाती है तो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -संजय कुंडू, क्वालिटी कंट्रोल विंग प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed