{"_id":"5ef5da038ebc3e42d966da82","slug":"cm-jairam-will-discuss-with-the-officials-of-the-education-department-about-opening-of-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर शिक्षा विभाग के अफसरों से चर्चा करेंगे सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर शिक्षा विभाग के अफसरों से चर्चा करेंगे सीएम जयराम
Sat, 27 Jun 2020 10:55 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली बैठक में चर्चा होगी। शनिवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सचिवालय में शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी लेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुए बैठक के एजेंडे में बजट भाषण में की गई घोषणाओं की स्थिति को जाना जाएगा। बीते साल की कौन से योजनाएं अभी अधर में हैं।
विज्ञापन
इस साल कौन सी योजनाएं शुरू हुई हैं। इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। कोरोना संकट से निकलकर किस तरह से शिक्षण संस्थानों को खोला जा सकता है। इसको लेकर भी चर्चा होगी। शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में कब से बुलाया जाए। इसको लेकर भी मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए बनाए गए शिक्षा विभाग के एक्जिट प्लान की जानकारी भी मुख्यमंत्री को बैठक में दी जाएगी। केंद्र सरकार से शिक्षण संस्थानों को खोलने की मंजूरी मिलती है तो हिमाचल में क्या-क्या विकल्प होंगे। इनसे भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन