फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam thakur will inaugurate Akhand Jyoti Yojna from his school

सीएम जयराम अपने स्कूल से करेंगे अखंड ज्योति योजना का शुभारंभ

Thu, 20 Sep 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Sep 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam thakur will inaugurate Akhand Jyoti Yojna from his school

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आठ अक्तूबर को अपने स्कूल बगस्याड़ से अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना का शुभारंभ करेंगे। सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने और अभिभावकों में सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास जगाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


जिला मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बगस्याड़ स्कूल से मुख्यमंत्री ने शिक्षा प्राप्त की है। ऐसे में इस योजना को मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने स्कूल से शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और सांसद भी अपने-अपने स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन समितियों से बैठक कर शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बजट भाषण में हुई घोषणा को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने स्कूल से इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया है। 

एमएनसी के सीईओ कर रहे सचिव से संपर्क

CM Jairam thakur will inaugurate Akhand Jyoti Yojna from his school

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक भागीदारी, अध्यापकों, राजनीतिक नेतृत्व, अधिकारियों, सफल व्यक्तियों और गैर सरकारी संगठनों की मदद से अखंड ज्योति योजना को चलाया जाएगा। 

मल्टी नेशनल कंपनियों में कार्यरत हिमाचल के सीईओ भी शिक्षा सचिव से इस योजना के बाबत संपर्क कर रहे हैं। बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों में कार्यरत यह अधिकारी भी हिमाचल आकर अपने स्कूलों को बढ़ावा देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed