{"_id":"5d4d7f7b8ebc3e6ca165107a","slug":"cm-jairam-thakur-visited-site-atal-bihari-vajpayee-statue-on-ridge-maidan-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड की बजाय अब यहां लग सकती है अटल की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड की बजाय अब यहां लग सकती है अटल की प्रतिमा
Fri, 09 Aug 2019 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा मालरोड की बजाय अब रिज मैदान पर स्थापित की जा सकती है। सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रतिमा लगाने के लिए चिह्नित की गई साइट का निरीक्षण किया। महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा के अलावा जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने रिज पर तिरंगे के समीप अटल की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विशेषज्ञों के सुझाव लेने के निर्देश दिए। यदि सब कुछ ठीक रहा तो भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अब इसी स्थान पर स्थापित की जाएगी। इससे पहले मालरोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के समीप अटल की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी थी। इस बाबत भाषा कला एवं संस्कृति विभाग की एक बैठक भी हो चुकी है, लेकिन नगर निगम ने मालरोड के अलावा रिज मैदान को भी विकल्प के तौर पर रखा था। सरकार इसी साल अटल की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
धंसते रिज से हो सकता है खतरा
जिस जगह को अभी चिह्नित किया गया है, वह धंस रहे रिज के हिस्से के समीप ही है। गेयटी के सामने वाला यह हिस्सा हर बरसात में धंस जाता है। आजकल भी रिज का यह हिस्सा काफी धंस रहा है। इससे थोड़ी ही दूरी पर प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के विशेषज्ञों और मौके पर मौजूद जियोलॉजिस्ट ने बताया कि जमीन के नीचे चट्टानों पक्की परत है। ऐसे में धंसाव का खतरा नहीं। दूसरा निर्माण के समय भी इसे मजबूती देने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन