फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statment over anil sharma today in mandi himachal

जयराम बोले- मंडी की जनता को महसूस नहीं होने देंगे विधायक अनिल शर्मा की कमी

Thu, 01 Apr 2021 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Apr 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statment over anil sharma today in mandi himachal
मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

 नए बने नगर निगम मंडी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर के निशाने पर सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा और उनका परिवार रहा। गुरुवार को नेला, पैलेस, तल्याहड़, सुहड़ा और समखेतर वार्डों में जनसभाएं करते हुए सीएम ने पंडित सुखराम परिवार पर खूब तंज कसे।  उन्होंने कहा कि सदर से भाजपा का विधायक हमने दिया था, लेकिन उन्होंने जनता की जगह अपने परिवार को चुना। उन्हें परिवार से आगे कुछ नहीं चाहिए था और हमें मंडी के सम्मान से कम कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधायक की इस कमी को वे मंडी की जनता को महसूस नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि बीते लोकसभा चुनाव में अनिल के बेटे को कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उस दौरान अनिल ने भाजपा का साथ नहीं दिया था। 

विज्ञापन

   
जनसभा के दौरान सीएम ने विपक्षी दलों के नेताओं पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश भर में पंचायत का एक वार्ड तक नहीं बना सके, वे आज नए जिले बनाने का शिगूफा फेंक रहे हैं, जो बड़ा ही हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि मंडी को उसका सम्मान मिला है, इसे बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश की जनता ही हमारा परिवार है और इस परिवार का विकास ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मंडी के वे हमेशा ऋणी रहेंगे और कभी भी मंडी के कर्ज को नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन का बड़ा ही महत्वपूर्ण समय इस शहर में गुजारा है और इस शहर ने उन्हें सब कुछ दिया है। अब मेरी बारी है कि इस क्षेत्र का कुछ ऋण मैं उतारने का प्रयास करूं। उन्होंने कहा कि मंडी के सम्मान की लड़ाई को एकतरफा जीतेंगे और परिवारवाद के चंगुल में फंसी छोटी काशी मंडी को विकास के शिखर पर पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed