फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement regarding mc election in mandi himachal

सीएम जयराम बोले- चुनाव जीते तो पंचायत क्षेत्र नगर निगम से कर देंगे बाहर

Sat, 03 Apr 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 06:32 PM IST
सार

  • कहा-कांग्रेस को हारने की आदत डाल लेनी चाहिए
  • नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में सीएम ने किया प्रचार
  • भाजपा ने सत्ता में आने पर प्रदेश में बना दीं 412 पंचायतें

विज्ञापन
cm jairam thakur statement regarding mc election in mandi himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के मंत्रियों समेत स्वयं मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के 17 वार्डों में पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। यहां सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अब हारने की आदत डाल लेनी चाहिए। कांग्रेस ने पिछले 15 सालों में एक भी पंचायत नहीं बनाई, लेकिन भाजपा ने सत्ता हासिल करते ही 412 पंचायतों का गठन किया। 2

विज्ञापन


015 में कांग्रेस सरकार को धर्मशाला के साथ सोलन को भी नगर निगम बनाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सोलन का विकास नहीं करना चाहती थी। भाजपा ने नगर निगम बनाकर सोलन को तोहफा दिया है। अब जनता वोट देकर हमारा धन्यवाद अदा करे। निगम में शामिल की गई पंचायतों को लेकर सीएम ने एलान किया यदि भाजपा जीत कर आती है तो इन पंचायतों को निगम से बाहर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कश्यप बोले, चारों नगर निगमों में चुनाव जीतेंगे 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को किसी भी सूरत में वोट न दें। कांग्रेस ने लंबे समय तक प्रदेश की जनता को लूटा है। कांग्रेस कभी भी सोलन को नगर निगम नहीं बनाना चाहती थी। भाजपा जमीन पर काम करती है, लेकिन कांग्रेस हवा में निशाने लगाती है। कांग्रेस का हारना तय है। भाजपा चार नगर निगमों में अपनी जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा कर रही सरकारी तंत्र का दुरुपयोग : राठौर

cm jairam thakur statement regarding mc election in mandi himachal
कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

 उधर, चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बड़े चेहरों के साथ कांग्रेस ने रोड शो निकाल कर जनता से वोटों की अपील की। सर्किट हाउस से मूल माहूंनाग के मंदिर, रामनगर, भगवान, थनेहड़ा, पैलेस 2, सुहड़ा मुहल्ला, समखेतर वार्डों से समर्थन रैली निकली। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों की अपील की गई। सीएम के घर में ही भाजपा को घेरते प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर वार्ड में जाकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों के दौरान सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं। हेलीकाप्टर का बेवजह लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी आई तो मर्ज क्षेत्रों में 10 साल तक टैक्स माफ होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सोहन लाल, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव विक्रमादित्य सिंह, आश्रय शर्मा, चंपा ठाकुर, चेतराम ठाकुर, राजीव किमटा, देवेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस के प्रधान प्रकाश चौधरी, रवि ठाकुर, मस्त राम मौजूद रहे।

हार को देख बेचैन कांग्रेस : जंवाल 
मंडी। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश जंवाल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में करारी हार को निकट देखते हुए कांग्रेस पार्टी बेचैन है। कभी बाली को मंडी का प्रभार देती है, कभी उनसे छीन कर कौल सिंह को तो कभी उनसे छीन कर किसी और को। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार से इतना गहरा नाता है कि अपने घोषणा पत्र के पहले पन्ने को इन्होंने केवल भ्रष्टाचार को समर्पित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed