फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over tourism in himachal pradesh today

सीएम जयराम बोले- प्रदेश पर्यटन पर निर्भर, ज्यादा दिन नहीं रोक सकते सैलानी

Tue, 15 Jun 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 10:45 PM IST
सार

शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के सक्रिय मामले 40 हजार से घटकर चार हजार तक पहुंच गए हैं। होटलियर्स को एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement over tourism in himachal pradesh today
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक रिज मैदान पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी पर्यटन पर निर्भर है। इसलिए प्रदेश को ज्यादा दिन के लिए बंद नहीं रख सकते। सैलानियों की एंट्री अभी भी पंजीकरण के बाद ही होगी। सरकार ने सिर्फ कोरोना टेस्ट की शर्त खत्म की है। शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के सक्रिय मामले 40 हजार से घटकर चार हजार तक पहुंच गए हैं। होटलियर्स को एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है। वैक्सीनेशन पर पूछे सवाल पर सीएम ने कहा कि जून के अंत तक जैसे जैसे वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ेगी, उसके अनुसार मौके पर रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी जाएगी। निजी स्कूलों को ज्यादा लंबी ऑनलाइन कक्षाएं न लगाने को भी कहा जा रहा है, ताकि बच्चों पर ज्यादा बोझ न पड़े। निजी बसों की हड़ताल पर सीएम ने कहा कि संकट के इस समय में हमें मिलकर काम करना चाहिए। 

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने प्रिंस के इलाज के लिए एक लाख किए मंजूर 
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत मल्कु  माजरा के 10 वर्षीय प्रिंस चौधरी के माता-पिता को उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वह हड्डियों के गंभीर रोग से पीड़ित हैं और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि धन के अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उचित उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बच्चे और उसके माता-पिता की स्थिति से अवगत करवाया था। बच्चे के पिता गुरुमेल सिंह पहले ही इलाज के लिए अपनी जमीन और गहने बेच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed