फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over punjab pay commission for employees

सीएम जयराम बोले- पंजाब पे कमीशन लागू करने पर करेंगे विचार

Sun, 14 Mar 2021 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Mar 2021 08:12 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री बोले- एनपीएस के लिए क्या बेहतर कर पाएं, यह भी देखा जा रहा
  • फतेहपुर उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद आगे बढ़ाएंगे प्रचार अभियान

विज्ञापन
cm jairam thakur statement over punjab pay commission for employees
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब पे कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा। सीएम फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान फतेहपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के लिए क्या बेहतर कर पाएं, यह भी देखा जाएगा। फतेहपुर उपचुनाव की तारीख तय होने के बाद ही चुनाव प्रचार आगे बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई से आमजन का परेशान होना स्वाभाविक है। ऐसा नहीं कि पहले की सरकारों के समय में महंगाई नहीं बढ़ी। फिर भी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


कहा कि पिछले तीन साल का भाजपा सरकार का कार्यकाल कोविड संकट के बावजूद बेहतर रहा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास की गति को समान रूप से अंजाम दिया गया। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत, बीडीसी व जिला परिषद चुनावों में उनके प्रत्याशियों की जीत से इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनमंच सरकार की एक अलग योजना है। सरकार घर-द्वार पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सफल रही है। कहा कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हर नागरिक को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

धनवान ही नहीं, गरीब का बेटा भी चला सकता है प्रदेश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में कहा कि पिछले तीन वर्षों में कहा जाता था कि प्रदेश चलाना आसान नहीं है। हम इस बात से सहमत हैं कि प्रदेश चलाना इतना आसान नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों के मन से भ्रम को निकालने के लिए हमें तीन वर्ष लगे। प्रदेश को धनवान ही नहीं, गरीब परिवार का बेटा भी चला सकता है। प्रदेश को चलाने के लिए और भी सक्षम लोग प्रदेश में नेतृत्व के लिए मौजूद हैं।

जो लोग अपने ही परिवार की बातें करते रहते हैं, जैसे बाप बेटे की तारीफ करते नहीं थकता तथा बेटा बाप की तारीफ किए बिना नहीं रह सकता है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। मैं एक गरीब परिवार से संबंधित हूं तथा मेरे परिवार से न कोई राजनीति में था और न ही आगे कोई होगा। कहा कि मैंने गरीबी को करीब से देखा है। हल चलाकर तथा मजदूरी कर अपने परिवार का सहयोग किया है। जमीन से जुड़ा हूं।

उन बीते दिनों में किए कार्यों का अनुभव अब प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के काम आ रहा है। विश्व, देश और प्रदेश में कोरोना महामारी जैसे अदृश्य वायरस से इतनी गंभीर परिस्थितियों में प्रदेश को जनता के सहयोग से संभाल कर चलाया तथा प्रदेश में अब इतने विकासशील कार्य करवा कर सबका मुंह बंद करवा दिया है। प्रदेश की जनता का धन्यवादी हूं कि उन्होंने मेरे जैसे गरीब परिवार से संबंधित को मुख्यमंत्री बनाकर उन सभी विरोधियों को जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed