फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over pm modi himachal tour

सरकार के एक साल पूरा होने पर आशीर्वाद देने आएंगे मोदी: जयराम ठाकुर

Wed, 19 Dec 2018 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over pm modi himachal tour

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि सरकार के गठन का एक साल 27 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समारोह में आने वाले हैं। हमें उनका आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन


हिमाचल में हम तेज गति से आगे बढ़ पाए, इसके लिए केंद्र की ओर से हमें पूरा सहयोग मिला है। मुख्यमंत्री ने राजधानी में स्थित आदर्श कन्या विद्यालय पोर्टमोर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचने के दौरान मीडिया से बात की। 
विज्ञापन


उन्होंने इस आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पोर्टमोर ऐसा स्कूल है, जिसकी अलग पहचान है, बहुत से बच्चों ने यहां से शिक्षा ग्रहण कर समाज में अच्छा स्थान प्रदान किया है। इस स्कूल में दो चीजों पुस्तकालय का उद्घाटन कि या गया है, वहीं जिम भी बेहतरीन प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने इस मामले पर ली चुटकी

cm jairam thakur statement over pm modi himachal tour

आज जब हम नशे के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं।  ऐसे में खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे मानसिक और शारीरिक दोनोें ही रूप से भी विकसित हो सकें, इसके लिए यह सराहनीय प्रयास है।  

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट निकले हुए आज एक साल पूरा हो गया है। आज के दिन मतों की गणना हुई थी। सरकार के गठन की प्रक्रिया की दृष्टि से चुनाव का परिणाम आ गया था।

मुख्यमंत्री ने चुटकी की कि आज हम पोर्टमोर स्कूल में आए हैं, सुरेश भारद्वाज के मतों की गणना भी आज ही के दिन यहीं हुई थी। आज की तिथि शायद यही सोच कर तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed