फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over pandit sukhram and ashrey sharma

दादा और पोते ने अनिल शर्मा का भविष्य दांव पर लगा दिया: जयराम

Tue, 02 Apr 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over pandit sukhram and ashrey sharma
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : साेशल मीडिया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंडित सुखराम पोते आश्रय शर्मा के माध्यम से अपना सपना साकार करना चाहते हैं। लेकिन दादा और पोते ने अनिल शर्मा का भविष्य दांव पर लगा दिया है।

विज्ञापन


पंडित सुखराम को सोचना चाहिए था कि उनका बेटा भाजपा सरकार में मंत्री है। कहा कि कांग्रेस का हाथ थाम चुके सुखराम ने अपने बेटे और आश्रय ने अपने पिता को संकट में डाल दिया है। सीएम ने कहा कि भाजपा इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

 

अनिल शर्मा को भाजपा के लिए प्रचार करना होगा

cm jairam thakur statement over pandit sukhram and ashrey sharma
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अनिल शर्मा से कहा गया है कि वे भाजपा के लिए प्रचार करें। उन्हें पार्टी के लिए प्रचार करना होगा, क्योंकि वह भाजपा के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जुन्गा में भाजपा महिला मोर्चा कसुम्पटी मंडल के सम्मेलन में भाग लेने के बाद ये बात पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही। कांग्रेस ने अभी तक भी दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र को लेकर कहा कि ये सिर्फ 'पप्पू' की गप्पे हैं। घोषणापत्र में जो वायदे किए गए हैं वो किसी के गले नहीं उतर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed