फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over implementation of Sixth Pay Commission in himachal

सीएम जयराम बोले- प्रदेश में भी छठे वेतन आयोग को लागू करने पर चल रहा विचार-विमर्श

Sat, 19 Jun 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 05:46 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में एक जुलाई से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से हिमाचल में भी उस दिशा में विचार-विमर्श किया जा रहा है कि कब-कब क्या-क्या लागू किया जाना है।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement over implementation of Sixth Pay Commission in himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंजाब के वेतन आयोग को ही हिमाचल प्रदेश में लागू किया जाता रहा है। पंजाब सरकार ने एक जुलाई से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि स्वाभाविक रूप से हिमाचल में भी उस दिशा में विचार-विमर्श किया जा रहा है कि कब-कब क्या-क्या लागू किया जाना है।

विज्ञापन


स्कूल खोलने पर अगली कैबिनेट बैठक में ही मंत्रणा होगी।  शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोविड के मामलों में पिछले दिनों से लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश में शादी समारोह करने पर रोक नहीं है, पर भीड़ ज्यादा इकट्ठा करना सही नहीं है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अगर तीसरी लहर आ भी जाती है तो मजबूती के साथ इस लहर का सामना करेंगे। अभी लोगों को लंबे समय तक घर में ही रोके रखना सही नहीं है। धीरे-धीरे चीजों को खोला जाएगा। एसओपी का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्खा सिंह का देहांत से देश को बड़ी क्षति
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मिल्खा सिंह खेल जगत में बड़ा नाम था। उनकी दुखद मृत्यु स्वाभाविक रूप से पीड़ा देती है। उनका नाम खेल जगत में अमर रहेगा। उनके देहांत से स्वाभाविक रूप से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed