फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur Statement over HPU Shimla VC Professor Sikander Kumar

एचपीयू को नई दिशा देंगे डॉ. सिकंदर: सीएम जयराम

Fri, 10 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur Statement over HPU Shimla VC Professor Sikander Kumar

मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल के नेतृत्व में उनसे मिलने आए प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश विवि के कुलपति पद पर डॉ. सिकंदर की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आया था। मुख्यमंत्री ने डॉ. सिकंदर को बधाई दी और कहा कि वे राज्य के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान को नई दिशा देंगे। सालों से खाली पड़े कुलपति के पद पर उनकी तैनाती से संस्थान को कई उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन


कहा कि वे इस पद पर अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। डॉ. सिकंदर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. सिकंदर की नियुक्ति अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए सम्मान का क्षण है, जो अपनी योग्यता और क्षमता के बल पर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित हुए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार की डॉ. सिकंदर की नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं है। उनकी नियुक्ति योग्यता के आधार पर एक लंबी प्रक्रिया के बाद मेरिट आधार पर की गई है।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक किशोरी लाल, सुरेश कश्यप, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा, राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त, महामंत्री राम सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नितिन और देशबंधु, प्रदेश प्रवक्ता अजय चौहान, जगजीत बग्गा, प्रदीप कश्यप, राजेश कश्यप और सभी जिलों के मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत से वीरवार को प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed