फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over cruelty with old woman case at mandi

वृद्ध महिला से क्रूरता मामला: जयराम बोले- घृणित कार्य करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 12 Nov 2019 06:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over cruelty with old woman case at mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे घृणित कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गुरुद्वारा साहिब शिमला में गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में देवताओं की आड़ में किए जा रहे ऐसे घिनौने कार्यों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह में शब्द कीर्तन के बाद संबोधित किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि गुरुनानक देव जी के अनुसार ईश्वर सर्वव्यापी, निराकार, शाश्वत और अलौकिक है। इनके नजरों में सब समान हैं।
विज्ञापन


इसे हमें भूलना नहीं चाहिए। गुरु नानक देव जी द्वारा लिखी गुरबाणी में भी विश्व भाईचारे का संदेश दिया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधक समिति द्वारा भेंट की गई एंबुलेंस की चाबी भी चालक को सौंपी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed