फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over congress party manifesto for lok sabha election 2019 in shimla

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र मात्र छलावा: जयराम ठाकुर

Tue, 02 Apr 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over congress party manifesto for lok sabha election 2019 in shimla
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में जारी घोषणापत्र मात्र छलावा और लोगों को भ्रमित करने वाला है। कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य लोक लुभावने वादे कर सत्ता हथियाना है, लेकिन देश की जनता इस झूठ के पुलिंदे से प्रभावित होने वाली नहीं।

विज्ञापन


यह बात सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में कही। सीएम बोले, कांग्रेस नेता सत्ता के बिना नहीं रह सकते और अब उनकी छटपटाहट साफ दिखाई दे रही है, लेकिन देश की जनता दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


देश की जनता भलीभांति जानती है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना फर्क  है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के व्यक्तित्व से परिचित हैं, जो समय-समय पर बयान बदलते हैं इसलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

72000 रुपये सालाना देने की घोषणा मात्र चुनावी स्टंट

पूर्व में इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, परंतु देश से गरीबी तो नहीं हटी, बल्कि अनेक औद्योगिक घराने फलीभूत जरूर हुए। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को 72000 रुपये सालाना देने की घोषणा मात्र चुनावी स्टंट है जो निर्धन लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के कल्याण के लिए ठोस नीति नहीं बनाई।

इसी तरह 2030 तक गरीबी हटाने का वादा भी अपने आप में हास्यास्पद है, क्योंकि कांग्रेस ने यह नारा लगभग 45 वर्ष पहले दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाईं, जिससे नए भारत का उदय हो रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।

कांग्रेस का चुनावी घोषणा मजाक : सत्ती

cm jairam thakur statement over congress party manifesto for lok sabha election 2019 in shimla

 भाजपाप्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र ऐसा हवाई हलवा है, जिसमें कागज के किशमिश-काजू डाले गए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

सत्ती ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कांग्रेस सरकारों का कार्यकाल करीब 55 साल रहा है। इस दौरान कांग्रेस लगातार गरीबी-गरीबी का जाप करती रही और नेहरू-गांधी खानदान तथा दूसरे कांग्रेसियों की संपत्ति बेतहाशा बढ़ती रही।

झूठे वादे करना कांग्रेस का पुराना रिवाज है। 72 हजार रुपये सालाना बांटने के वायदे में इतने किंतु-परंतु लगाए गए हैं कि कांग्रेस की नीयत अपने आप साफ हो जाती है।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर 22 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा दरअसल बेरोजगारों के साथ मजाक है। 55 साल तक राज करने के दौरान कांग्रेस ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की सरकार में कई करोड़ रोजगार सृजन होने से कांग्रेस में हड़कंप है। उनका कहना है कि जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने की बात कांग्रेस हमेशा से करती आ रही है। लेकिन इस पर अमल कभी नहीं किया। 

कांग्रेस ने की हिमाचल के हितों की अनदेखी : गणेश

cm jairam thakur statement over congress party manifesto for lok sabha election 2019 in shimla

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि जब-जब केंद्र में कांग्रेस सरकार आई है, हिमाचल के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार को दी गई हजारों करोड़ रुपये की मदद को बंदरबांट में लुटा दिया गया।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ही यहां विकास की लहर शुरू हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि 13वें वित्तायोग के दौरान पूरे देश को 150 प्रतिशत वृद्धि मिली तो हिमाचल के कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण रवैया अपनाते हुए यह वृद्धि मात्र 50 प्रतिशत देकर प्रदेश के विकास को ग्रहण लगाने की कोशिश की थी।

इसके विपरीत वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ हुए सारे भेदभाव को खत्म कर 14वें वित्तायोग में इस आर्थिक सहायता को 235 प्रतिशत कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed