अनिल शर्मा भाजपा के साथ, सुरेश चंदेल को रुकना चाहिए: जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को भाजपा में ही रुकना चाहिए। सुरेश चंदेल से मेरी बात हुई है। मंडी से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा पार्टी के साथ हैं। पार्टी हाईकमान ने मंडी से रामस्वरुप शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा इस बार फिर चारों सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को घुरकड़ी में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी हर खाते में 15 लाख खाते में देने की बात नहीं की।
प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 90 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए हैं। कांग्रेस अभी बिना दूल्हे के घूम रही है। भाजपा तो बरात लेकर चुनावी अभियान में डट चुकी है।
आखिरी दम तक पार्टी की सेवा करेंगे : शांता
इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि शांता कुमार को एक लाख 75 हजार वोटों की बढ़त मिली थी। इस बार सवा दो लाख की बढ़त का लक्ष्य रखा है। जिन्हें टिकट नहीं मिला है वे अब पार्टी का झंडा उठाकर प्रत्याशी की जीत के लिए डट गए हैं।
शांता कुमार ने कहा कि वे आखिरी दम तक पार्टी की सेवा में लगे रहेंगे। उन्होंने लोस चुनाव के लिए प्रत्याशी किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, मंत्री सरवीन चौधरी, इंदू गोस्वामी, कृपाल परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश बराड़ मौजूद रहे।