{"_id":"5a9a9cdf4f1c1b3c718b7db4","slug":"cm-jairam-thakur-statement-and-targets-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धारा-118 पर क्या बोले सीएम जयराम, कांग्रेस पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा-118 पर क्या बोले सीएम जयराम, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में धारा-118 में मामूली बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कड़े नियमों की वजह से कुछ प्रोजेक्टों का काम लटका हुआ है। हालांकि, प्रदेश के हित सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन
लोगों की जमीन की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। धारा-118 के मामूली सरलीकरण के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हल्ला तो करता है लेकिन किसी बात पर विचार नहीं करता।
विज्ञापन
पिछली कांग्रेस सरकार में क्या हुआ है, वह सब जानते हैं। आने वाले बजट सत्र में वह सब कुछ सामने रखेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अभी सरकार ने प्रदेश के विकास को लेकर हर विभाग में 100 दिन का समय निर्धारित किया है। उसके बाद रिपोर्ट ली जाएगी कि किस विभाग ने कितना काम किया है।
मंत्री जिस तरह अपने काम में लगे हुए हैं, इससे वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूएगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
सीएम और शांता के बीच एक घंटा गुफ्तगू
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सांसद शांता कुमार से शनिवार सुबह उनके घर पर मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने शांता के घर पर नाश्ता भी किया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे जयराम ठाकुर और शांता कुमार की करीब एक घंटे तक बात हुई।
पिछली बार कांगड़ा दौरे पर आए सीएम जयराम ने शांता कुमार को याद किया था। लेकिन, दिल्ली में लोकसभा सत्र के चलते शांता कुमार दिल्ली में मौजूद थे। लिहाजा, दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हुई थी।
जयराम ठाकुर सुबह शांता के पास अकेले ही पहुंचे। हालांकि, दोनों नेताओं में क्या बात हुई है, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है प्रदेश राजनीति और अफसरशाही पर भी बात हुई है, जबकि शांता कुमार के अनुभवी नेता होने पर जयराम ठाकुर ने कुछ मुद्दों पर उनसे चर्चा की।
इस पर शांता ने भी मुख्यमंत्री को कई सुझाव दिए हैं। दोनों नेताओं के बीच पालमपुर का रज्जू मार्ग भी चर्चा का विषय रहा।