{"_id":"63468132ad08bb5701199841","slug":"cm-jairam-thakur-staement-on-pm-narendra-modi-chamba-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: जयराम बोले- 800 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: जयराम बोले- 800 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम
Wed, 12 Oct 2022 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Oct 2022 05:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चौगान मैदान का दौरा कर अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा दौरे के दौरान लगभग 800 करोड़ रुपये की जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा हिमाचल के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ करेंगे। सीएम ने बुधवार को पीएम की जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चौगान मैदान का दौरा कर अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा के राज्य संगठन सचिव पवन राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन