वीडियो: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण के उपरांत परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने बरसात में प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। सीएम ने कहा कि सौ दिन के लिए निर्धारित लक्ष्य लगभग 90 फीसदी पूरे किए गए हैं।
जनमंच के माध्यम से घर द्वार पर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। सीएम ने कहा कि उज्जवला योजना की तर्ज पर हिमाचल में ग्रहणी योजना की शुरुआत की गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
देखें वीडियो
कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फीसदी अंतरिम राहत 1 जुलाई 2018 से देने की घोषणा की। इससे सरकार के खजाने पर 260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को जिनको केंद्र सरकार की ओर से सुविधा नहीं मिल रही है उनकी विधवाओं को दी जाने वाली राशि 500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की घोषणा की।
सैनिक कल्याण विभाग की ओर से सबको कल्याण के लिए रखी गई राशि को तीन लाख से बढ़ाकर सात लाख किया गया है। इसमें सैनिक परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति या अधिकारी बनने पर पोषाहार राशि आदि शामिल रहेगा। सीएम ने कहा कि हेली टैक्सी को भी जल्द पर्यटकों के लिए शुरू किया जाएगा।
देखें वीडियो
किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलने वाली डेढ़ लाख रूपय की राशि को बढ़ाकर चार लाख रुपये किया गया। 60% से अधिक अपंग व्यक्तियों के लिए राहत राशि जो एक लाख थी उस को बढ़ाकर दो लाख किया गया है।
मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा
गोवंश को राहत देने और सड़कों पर घूम रही गाय की समस्या से निजात दिलाने के लिए कांगड़ा में कोउ सेंचुरी बनाई जाएगी, साथी इंदौर ज्वाला जी और जयसिंहपुर में बड़ी क्षमता के गौ सदनों का निर्माण होगा।
इंदौरा विधानसभा में मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा सीएससी इंदौरा को एक्सरे मशीन अल्ट्रासाउंड मशीन 75062 करने की घोषणा साथ ही दमदार पुलिस चौकी को थाना बनाने की घोषणा सीएम ने की।
सीमएम जयराम ठाकुर ने मंच से नशे पर लगाम लगाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की साथ ही कहा कि शिक्षा संस्थानों में भी बच्चों की जांच की योजना पर सरकार काम करने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे पर पाबंदी लगाई जा सकती है।
ऐच्छिक निधि से 51 हजार दिए
बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 1688 करोड़ की परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब लोगों को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री आर्शीवाद योजना के तहत नवजात बच्चों के लिए निशुल्क किट देने का प्रावधान किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश में फैलते नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.