फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur says himachal govt cannot afford old pension scheme for employees

कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पर सीएम ने दिया बड़ा बयान

Tue, 27 Mar 2018 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 27 Mar 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur says himachal govt cannot afford old pension scheme for employees

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पर स्थिति स्पष्ट की। हिमाचल में साल 2003 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने से जयराम सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। देश के सभी राज्यों ने नई पेंशन योजना अपनाई है, इसलिए हिमाचल में भी यही पॉलिसी है। 
विज्ञापन


विधायक रमेश धवाला और राकेश सिंघा ने पेंशन योजना को लेकर कमेटी गठित करने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस सुझाव पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार से सवाल पूछा था। जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके कार्यालय में कर्मचारी लगातार मिल रहे हैं।

सरकारी स्तर पर इस मामले को गंभीरता से देखा गया है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए इसे लागू करना संभव नहीं है।

राकेश सिंघा ने जताया एतराज

cm jairam thakur says himachal govt cannot afford old pension scheme for employees
सीपीएम विधायक राकेश सिंघा - फोटो : File Photo

सीएम ने कहा कि हिमाचल में 2003 के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को बंद किया गया है। इसके बाद जो भर्तियां हो रही हैं, उनका ईपीएफ काटा जा रहा है। धवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पुरानी पेंशन को लागू किया है। इस पर सीएम ने कहा कि विधायक के पास गलत जानकारी है।

किसी भी राज्य ने पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किया है। सीपीएम विधायक राकेश सिंघा ने भी अनुपूरक प्रश्न में कहा कि जब विधायकों को पेंशन दी जा रही है तो कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन सुविधा देनी चाहिए।

इतना कहने पर सदन में बैठे सदस्य उनकी ओर देखने लगे। सिंघा ने कहा कि त्रिपुरा और केरल सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है। हिमाचल सरकार को चाहिए कि पुरानी पेंशन को लेकर एक कमेटी गठित करे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की है, त्रिपुरा की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed