फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur says govt will not implement old pension scheme

पुरानी पेंशन स्कीम पर सीएम जयराम ने दिया बड़ा बयान

Sun, 08 Apr 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur says govt will not implement old pension scheme

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत वित्तीय लाभ देना संभव नहीं है। हिमाचल की तरह देश के कई राज्यों में नई पेंशन योजना लागू है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद यहां चार सदस्यों की नियुक्ति पर उठ रहे सवाल पर जयराम ठाकुर बोले - आयोग के इन पदों को खत्म नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक भर्तियों में साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म हो चुकी है, लेकिन आयोग के सदस्यों के लिए नए कार्यों का सृजन होगा। साथ ही आयोग के माध्यम से होने वाली सभी भर्तियों में सदस्य को-ऑर्डिनेशन का कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद बने रहेंगे आयोग में सदस्य

cm jairam thakur says govt will not implement old pension scheme

भर्तियों में साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद आयोग के चारों सदस्यों को वेतन और अन्य सारे भत्ते मिलाकर हर माह करीब डेढ़ लाख से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही हमीरपुर से लोक सेवा आयोग के लिए शिफ्ट हुए आधा दर्जन से अधिक कैटेगिरी की भर्तियों में से कुछेक को हमीरपुर शिफ्ट करने पर निकट भविष्य में विचार होगा।

कहा कि बजट सत्र में विपक्ष के वॉकआउट समझ से परे रहा। विपक्ष के पास कोई गंभीर विषय नहीं था। वॉकआउट खुद प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को देशहित में कार्य करना होगा। बीमार होने पर इलाज के दौरान ली जाने वाली दवाइयों से कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए साइंस में इस दृष्टि से कार्य होने चाहिए कि लोगों को कोई बीमारी ही न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed