फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam thakur said that high command will took decisions of cabinet expansion

जयराम ने हाईकमान पर छोड़ा मंत्रिमंडल विस्तार का मामला, ये कहा

Sun, 24 Nov 2019 02:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Nov 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
cm Jairam thakur said that high command will took decisions of cabinet expansion
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार का मामला हाईकमान पर छोड़ दिया है। उन्होंने पिछले दिनों नई दिल्ली में मोदी, शाह और नड्डा से उन्होंने कई विधायकों के नामों पर चर्चा जरूर की है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बारे में हर फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला पहुंचने पर पुष्टि की कि उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व सरकार और संगठन दोनों के मसलों पर चर्चा की है। किन नामों पर फैसला होगा, यह केंद्र ही तय करेगा।  

विज्ञापन


नई दिल्ली से हमीरपुर के रास्ते शिमला पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वह बहुत से मसले लेकर दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका नई दिल्ली का इतना लंबा प्रवास पहली बार हुआ। वह प्रधानमंत्री के अलावा करीब 12 केंद्रीय मंत्रियों और नेताओें से मिले। उन्हें इस बात की खुशी है कि यह सब सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में नई व्यवस्था होने वाली है, उन्होंने उस पर भी चर्चा की है।

विज्ञापन

शिव सेना ने बहुत बड़ी गलती की : जयराम 

उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित विषयों पर भी बात की है। महाराष्ट्र में सारी चीजें सेटल होने के बाद आने वाले समय में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार ही हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। संगठन में अध्यक्ष के नाते नई व्यवस्था होने वाली है, इस पर भी चर्चा हुई है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा और शिव सेना दोनों ने ही महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा था। दोनों ने मिलकर ही यह पॉपुलर मैंडेट दिया। बीच मेें शिव सेना ने साथ छोड़ा तो उसी वजह से ही इस तरह की परिस्थिति बनी। भाजपा को पहले से ही वहां पापुलर मैंडेट था।

अब यह रास्ता निकला तो सरकार बन गई। यह मजबूत सरकार बनकर उभरेगी। जयराम बोले कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इसके लिए बधाई देते हैं। शिव सेना ने बहुत बड़ी गलती की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed