फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam Thakur said schools and other educational institutions closed till 15 April 2021

सीएम जयराम बोले- 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान

Thu, 01 Apr 2021 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Apr 2021 05:11 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिया निर्णय 
  • कहा, राज्य में विकास कार्यों और पर्यटकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं  

विज्ञापन
CM jairam Thakur said schools and other educational institutions closed till 15 April 2021
कुल्लू में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से बढ़ रहे कोविड मरीजों को देखते हुए राज्य के स्कूल और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने वीरवार को कुल्लू के दौरे के दौरान ढालपुर में कही। उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखा था, लेकिन सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने से अब स्कूल, कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी विकास कार्यों और प्रदेश में पर्यटकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगेगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेशवासियों से सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछला पूरा वर्ष कोरोना संक्रमण के संकट के बीच गुजरा है, जिससे देश भर में आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ा। बावजूद प्रदेश सरकार ने इस दौरान तकनीक का भरपूर उपयोग करके वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 3500 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष विशेषकर पर्यटन क्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा। प्रदेश में अभी तक पर्यटकों के आवागमन पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन एसओपी में निर्धारित मानदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब में कोरोना संक्रमण दूसरी बार तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण प्रदेश के सीमांत जिलों विशेषकर सिरमौर, कांगड़ा, ऊना और सोलन में मामलों में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन तैयार की है, जो कारगर साबित हुई है।

अब से यह वैक्सीन 45 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के लोगों को भी लगनी शुरू हो गई है। वैक्सीन संक्रमण से बचाव करेगी, लेकिन लोग जब भी घर से बाहर काम के लिए निकलें तो मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर का इस्तेमाल सुनिश्चित करें। कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा और मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनाव करवाने हैं, इसके बाद उपचुनाव के प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed