फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam thakur said JP Nadda will be next BJP national President

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नड्डा के नाम की जल्द घोषणा होगी: सीएम

Wed, 05 Jun 2019 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
CM jairam thakur said JP Nadda will be next BJP national President
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नाम की भाजपा अध्यक्ष पद के लिए जल्द घोषणा हो सकती है। नड्डा की ताजपोशी होती है तो यह हिमाचल के लिए केंद्र में मंत्री पद से बड़ा तोहफा होगा। सीएम बुधवार को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा की आभार रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को जीत मिलेगी यह पक्का था लेकिन इतनी ऐतिहासिक मिलेगी इससे वे खुद भी हैरत में हैं। वोट शेयर में हिमाचल पूरे देश में नंबर एक पर है। 70 फीसदी वोट भाजपा को पड़ा है। हिमाचल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार में अनुराग ठाकुर को मंत्रालय मिलना भी हिमाचल के लिए तोहफा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसी ऐतिहासिक जीत फिर मुश्किल होगी। यह जीत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही मिली है। नरेंद्र मोदी लोगों की रूह में उतर गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे। सीएम ने सुंदरनगर से लेकर मंडी तक ओपन कार में रोड शो किया और जनता का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने वीरभद्र और सुखराम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली शिमला सीट से भाजपा ने विजय हासिल की। मंडी भी फतह किया। शिमला सीट को वीरभद्र के कारण पक्का माना जाता रहा है क्योंकि यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। मंडी को लेकर भी ऐसे ही दावे होते रहे हैं। लेकिन इन सीटों पर भी कांग्रेस को करारी हार मिली है।

कांग्रेस के बड़े नेता अपने बूथों और विधानसभा क्षेत्रों में ही हार गए। सीम ने कहा कि वीरभद्र कहते हैं जिंदगी में कांग्रेस की ऐसी हार नही देखी। कहते हैं शोध करेंगे। सही कह रहे हैं। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शोध करने की जरूरत है। जनता ने वीरभद्र और सुखराम का भ्रम तोड़ दिया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी में विजन की कमी है। उनमें नेतृत्व क्षमता नहीं है। बेहतर है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहें। इसमें भाजपा का ही फायदा होगा। कांग्रेस उनके नेतृत्व में कभी आगे नहीं बढ़ पाएगी। राहुल गांधी का अमेठी में हारना गांधी परिवार के लिए चिंता की बात है।


अब समय गांधी परिवार से मुक्त होने का आ गया है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में जो नारा दिया, उसका जनता ने करार जवाब दिया। सीएम ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने हार का रोना रोने के लिए ईवीएम का सहारा लेने की योजना बना ली थी लेकिन रिजल्ट के बाद रोना ही बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed