फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur press conference at nurpur kangra

सीएम जयराम ने विपक्ष पर साधा निशाना, दिया ये बयान

Wed, 15 Aug 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 15 Aug 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur press conference at nurpur kangra

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह दिल्ली की परिक्रमा प्रदेश के विकास के लिए करते हैं। सात माह के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में विकास की परिक्रमा की है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री नूरपुर लोनिवि विश्राम गृह में नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता अद्मसर यह कहते फिरते हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली की परिक्रमा करते रहते हैं, लेकिन वह उनको बताना चाहते हैं कि दिल्ली जाकर वह खाली हाथ नहीं आते।
विज्ञापन


प्रदेश के विकास के लिए धन लेकर आते हैं। पिछले सात माह के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने हिमाचल को 6500 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात माह के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के 68 में से 52 क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पिछली सरकारों में प्रदेश के कई विस क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा होने तक भी नहीं पहुंच पाए। इससे पूर्व नूरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का विधायक राकेश पठानिया की अगुवाई में स्वागत किया गया।

इंदौरा में कार्यक्रम, बच्चों को श्रद्धांजलि

cm jairam thakur press conference at nurpur kangra

इस अवसर पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक राकेश पठानिया, विधायक अर्जुन ठाकुर, महामंत्री कृपाल परमार आदि मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्हें कई जगह से न्योते आए थे।

पिछली बार इंदौरा विस क्षेत्र में हिमाचल दिवस का कार्यक्रम का आयोजन होना तय था लेकिन नूरपुर के चेली बस हादसे की हृदय विदारक घटना से सरकार ने सभी आयोजन रद्द कर दिए थे।

नशा मुक्त हिमाचल के लिए सरकार गंभीर

cm jairam thakur press conference at nurpur kangra

इसलिए 15 अगस्त का कार्यक्रम इंदौरा में रखने का निर्णय लिया गया ताकि मृतक बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी जा सके।उपमंडल में नशे के बढ़ रहे ग्राफ पर सीएम ने कहा कि नशे के खात्मे को लेकर उनकी सरकार तथा प्रशासन गंभीर है।

नशा माफिया ने हिमाचल में जड़ें काफी अर्से से जमाई हैं, जिनको पुलिस उखाड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बॉर्डर क्षेत्रों में हिमाचल पुलिस पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चला रही है जिसका नतीजा अच्छा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed