फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur presides over meeting of Board of Directors of himachal pradesh tourism development corporation

शिमला: पर्यटन निगम में समायोजित होंगे 107 प्रशिक्षु, नियमित किए जाएंगे 201 कर्मी

Fri, 15 Apr 2022 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Apr 2022 11:34 AM IST
सार

निगम के निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि 201 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जाएगा। 50 आवेदकों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने का अनुमोदन भी किया गया।

विज्ञापन
cm jairam thakur presides over meeting of Board of Directors of himachal pradesh tourism development corporation
पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य पर्यटन विकास निगम में विभिन्न श्रेणियों के 107 प्रशिक्षु समायोजित किए जाएंगे। चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 201 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जाएगा। कुल्लू-मनाली-केलांग-जिस्पा सर्किट में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। ये फैसले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए हैं। बैठक में 50 आवेदकों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने का अनुमोदन किया गया है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2022-23 का बजट भी अनुमोदित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रभावी विपणन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। निगम के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ऑक्यूपेंसी विश्लेषण, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटलों व सेवाओं के प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बिलासपुर के औहर में बनेगा 24 कमरों का होटल
बैठक में निर्माणाधीन कीरतपुर-मनाली न्यू फोरलेन पर जिला बिलासपुर स्थित औहर में 24 कमरों का होटल बनाने को मंजूरी दी गई है। पर्यटन व्यवसाय को गति देने के लिए निगम के होटल कुंजम मनाली और शिमला के होटल होलीडे होम के लिए फ्रैश बीयर तैयार करने के लिए माइक्रो ब्रूअरी बनाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed