फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur on kangra district tour for one week

सीएम जयराम कांगड़ा प्रवास पर, कई विकास योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Sun, 28 Jan 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 28 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur on kangra district tour for one week

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक सप्ताह के कांगड़ा के शीतकालीन प्रवास पर रहेंगे। रविवार को सीएम दिल्ली से जोगिंद्रनगर पहुंचेंगे और वहां से पालमपुर रवाना होंगे। तीन फरवरी तक वे कांगड़ा में ही रहेंगे। पहले तीन दिनों का कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रवास के दौरान कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी होगा। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर डेढ़ बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेंगे, जहां से बैजनाथ होते हुए पालमपुर में वे रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


29 को उनके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में कुछ कार्यक्रम तय हैं। 29 को ही मुख्यमंत्री धर्मशाला पहुंचेंगे। उनके अगले दो रात्रि ठहराव धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में हैं। 1 फरवरी तक के जारी कार्यक्रम में जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों का जयराम दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनकी कांग़ड़ा के विधायकों के साथ भी बैठक होनी है। 3 फरवरी को धर्मशाला मिनी सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। बैठक के लिए शिमला से अधिकारी धर्मशाला रवाना होंगे। कैबिनेट बैठक के लिए एजेंडा प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed