फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur met nitin gadkari on forlane issue

हिमाचल के एतराज पर केंद्र ने दिया फोरलेन, सीएम ने गडकरी से की चर्चा

Fri, 20 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur met nitin gadkari on forlane issue

प्रदेश सरकार ने केंद्र से जब पठानकोट से मंडी फोरलेन मांगा तो केंद्रीय मंत्रालय ने टू-लेन देना मंजूर किया। इस पर हिमाचल सरकार ने यह कहकर कड़ी आपत्ति दर्ज की कि यह सड़क सामरिक महत्व की होगी और आगे चीन सीमा के पास लेह तक जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे में राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्रालय फोरलेन देने पर राजी हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दिल्ली में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। 
विज्ञापन


पठानकोट से मंडी प्रस्तावित फोरलेन नेरचौक के पास मिलेगा। एनएचईआई नेरचौक से मनाली तक पहले ही फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही है। यह फोरलेन चीन सीमा के पास लेह तक जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क के फोरलेन बनने से जहां प्रदेशवासियों को सुविधा मुहैया होने के साथ साथ बार्डर एरिया तक आसानी से असलाह भी पहुंचाया जा सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से यह फोरलेन बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। 

फोरलेन को टू लेन में बदलने पर सरकार ने दर्ज की आपत्ति

cm jairam thakur met nitin gadkari on forlane issue

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय में कहा कि पठानकोट से मंडी सड़क मार्ग को फोरलेन करने की केंद्र सरकार से मांग उठाई गई, मगर इसे टू लेन कंसीडर किया जा रहा था।

सरकार ने पठानकोट से मंडी के लिए प्रस्तावित फोरलेन को टू लेन में बदलने पर राज्य सरकार ने आपत्ति दर्ज की। इसके बाद इसे दोबारा फोरलेन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने बात मान ली है। इसी तरह से परवाणू-बद्दी फोरलेन का मामला भी केंद्र से उठाया गया है। किरतपुर से नेरचौक फोरलेन का काम कंपनी बीच में ही छोड़ गई थी। 

सरकार को शिमलावासियों की चिंता, पर कोर्ट का भी सम्मान  

cm jairam thakur met nitin gadkari on forlane issue

एनजीटी की ओर से शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला से ऊंची इमारत बनाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को शिमलावासियों की चिंता है। एनजीटी ने जब यह फैसला सुनाया तो इसे बारे में महाधिवक्ता से बात की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट के आदेशों का सम्मान करती है लेकिन लोगों की भी राहत देने को प्रयासरत रहेगी। अभी एनजीटी के फैसले पर गहनता से विचार किया जाना है।  

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे हिमाचल 

cm jairam thakur met nitin gadkari on forlane issue

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी जल्दी ही हिमाचल आएंगे। वह मानसून सत्र के बाद यहां पहुंचेंगे। वह इमरजेंसी रिस्पोंस सिस्टम को प्रदेश में शुरू करेंगे। सीएम ने कहा कि अभी मानसून सत्र पर भी फै सला नहीं हुआ है। इसका निर्णय 24 जुलाई की कैबिनेट में होगा। यह लंबा भी जा सकता है। 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की पूरी चार्जशीट विजिलेंस ब्यूरो को नहीं भेजी जाएगी। इसके कुछ हिस्से ही विजिलेंस को दिए जाएंगे, जिनमें केस बनता हो। उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। इसमें किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed