फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur may be discharged from AIIMS Delhi with in a day or two.

हिमाचल: सीएम जयराम की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य, एक या दो दिन में मिल सकती है छुट्टी

Sun, 20 Feb 2022 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Feb 2022 08:27 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वह संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उन्हें एक या दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी।
 

विज्ञापन
cm jairam thakur may be discharged from AIIMS Delhi with in a day or two.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। वह पहले से अधिक स्वस्थ हैं। उन्हें सोमवार या मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है। सीने में दर्द होने और रक्तचाप की समस्या के बाद वह उपचार के लिए एम्स दिल्ली गए थे। वहां वह शुक्रवार को दाखिल हुए थे।

विज्ञापन


तिरुपति से लौटने के बाद वीरवार शाम को ही उनकी तबीयत कुछ खराब हो गई थी। पहले उन्होंने आईजीएमसी शिमला में चेकअप करवाया था। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वह संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उन्हें एक या दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


बजट सत्र से एक दिन पहले कल बुलाई सीएम ने विधायक दल की बैठक 
बजट सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 22 फरवरी को शाम सात बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसलिए वह सोमवार या मंगलवार को शिमला पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक दल की इस बैठक में 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की रणनीति बनेगी। 23 फरवरी को 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से यह सत्र शुरू होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed